पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग लगातार सख्त फैसले ले रहा है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोग ने 13 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदलते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों को चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी संभावित पक्षपात को रोकने के रूप में देखा जा रहा है। लगातार हो रहे इन फेरबदल से साफ है कि आयोग इस बार किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है।
चुनाव आयोग ने किन अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए?
1. पुष्पा (IPS 2012) अब तक जहां तैनात थीं, वहां से हटाकर अब इन्हें एसपी, बारासात पीडी भेजा गया है।
2. जसप्रीत सिंह (IPS 2016) अपनी मौजूदा तैनाती से हटाकर अब एसपी, कूचबिहार बनाए गए हैं।
3. सूर्य प्रताप यादव (IPS 2011) को उनके वर्तमान पद से हटाकर अब एसपी, बीरभूम भेजा गया है।
4. राकेश सिंह (SPS 2014) को उनकी मौजूदा पोस्टिंग से हटाकर अब एसपी, इस्लामपुर पीडी नियुक्त किया गया है।
5. कुमार सनी राज (IPS 2017) को वर्तमान जिम्मेदारी से हटाकर अब एसपी, हुगली ग्रामीण भेजा गया है।
6. इशानी पॉल (IPS 2013) को उनकी मौजूदा तैनाती से हटाकर अब एसपी, डायमंड हार्बर पीडी बनाया गया है।
7. सचिन (UPS 2013) को उनके वर्तमान पद से हटाकर अब एसपी, मुर्शिदाबाद पीडी भेजा गया है।
8. अलकनंदा भौवाल (IPS 2017) को मौजूदा जिम्मेदारी से हटाकर अब एसपी, बसीरहाट पीडी नियुक्त किया गया है।
9. अनुपम सिंह (IPS 2015) को उनके वर्तमान पद से हटाकर अब एसपी, मालदा भेजा गया है।
10. अंगशुमन साहा (IPS 2012) को मौजूदा तैनाती से हटाकर अब एसपी, पूर्व मेदिनीपुर नियुक्त किया गया है।
11. येलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव (IPS 2015) को उनके वर्तमान पद से हटाकर अब डीसी, सेंट्रल डिवीजन, कोलकाता भेजा गया है।
12. सुरिंदर सिंह (IPS 2016) को मौजूदा पोस्टिंग से हटाकर अब एसपी, जंगीपुर बनाया गया है।
13. पापिया सुल्ताना (SPS 2015) को उनके वर्तमान पद से हटाकर अब एसपी, पश्चिम मेदिनीपुर भेजा गया है।