वाराणसी में बीजेपी पार्षद के बेटे का दरोगा पर हमला, थाने पर तनाव

Share This

वाराणसी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जिसमें बीजेपी पार्षद के बेटे द्वारा सड़क पर तैनात पुलिसकर्मी पर हमला करने का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि हिमांशु श्रीवास्तव, जो वार्ड नंबर 11 से बीजेपी पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव के बेटे हैं, नो-व्हीकल जोन में बाइक लेकर जाने पर रोक दिए जाने के बाद गुस्से में आ गए और उन्होंने सड़क पर ड्यूटी कर रहे दरोगा अभिषेक त्रिपाठी को थप्पड़ मार दिया।

कुछ ही समय में माहौल हुआ तनावपूर्ण

घटना के तुरंत बाद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को घेरकर चौक थाने ले गए। जैसे ही हिमांशु थाने पहुंचे, वहां बीजेपी नेताओं और समर्थकों का जमावड़ा लग गया और कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई, और बाद में उसे कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि गंभीर हालत के कारण युवक को आईसीयू में रखा गया।

केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, नए साल के मौके पर कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू थे और मणिकर्णिका घाट जाने के दौरान जाम के कारण हिमांशु को रोका गया। बाइक पर बैठे उनके साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और प्रशासन इसे गंभीरता से देख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *