Mission Shakti 5.0: महिला पुलिसकर्मियों के हत्थे चढ़ा एक और बदमाश, एनकाउंटर में गिरफ्तार

Share This

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में सोमवार सुबह एक रोमांचक और साहसी मुठभेड़ के दौरान महिला पुलिस टीम ने दो शातिर बदमाशों को धरदबोचा। यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई, जिसमें महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाती है।

सुबह हुई मुठभेड़

सुबह करीब 6:30 बजे एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के नेतृत्व में, थाना प्रभारी सुनीता मलिक और महिला पुलिसकर्मियों की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। चिपयाना अंडरपास के पास तेज रफ्तार बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी।

हालात बिगड़ते देख महिला टीम ने बिना हिचक जवाबी फायरिंग की और कुछ ही मिनटों में एक बदमाश मोहम्मद जाहिद को गोली लगने से घायल कर दिया। गोली लगते ही उसका साथी मोहम्मद इरशाद घबरा गया और दोनों हाथ ऊपर कर खुद को महिला पुलिस के हवाले कर दिया। उसने मौके पर ही कहा, “बहनों, अब गलती नहीं करूंगा, माफ कर दो।”

पूछताछ में किया खुलासा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी एक बुजुर्ग व्यक्ति से एटीएम बदलकर डेढ़ लाख रुपये ठग चुके थे। जाहिद के खिलाफ पहले से आठ और इरशाद पर दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इस मुठभेड़ ने साबित कर दिया कि महिला पुलिस न केवल सजग है, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपराधियों से लोहा लेने में भी पूरी तरह सक्षम है। मिशन शक्ति के तहत यह कार्रवाई महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *