उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। बोर्ड द्वारा 31 जुलाई 2025 से “One Time Registration (OTR)” प्रणाली को लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और व्यवस्थित बनाना है। ऐसे में अब इसमें कुछ बदलाव किया है। आइए इस बारे में आपको बताते हैं।
लिया गया ये फैसला
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अब विभिन्न स्तरों से बोर्ड को यह अनुरोध प्राप्त हो रहे थे कि कई अभ्यर्थियों द्वारा OTR के दौरान विवरण भरते समय त्रुटियाँ हो गई हैं, जिन्हें सुधारने का कोई विकल्प नहीं था। अभ्यर्थियों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने एक अहम निर्णय लिया है।

अब सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को OTR में दर्ज अपने विवरण में केवल एक बार संशोधन करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://apply.upprpb.in पर जाकर अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद “Modify OTR Details” टैब पर क्लिक करके आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं।
बेवसाइट पर विजिट
बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि यह अवसर केवल एक बार ही प्रदान किया जा रहा है, इसलिए अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे विवरण संशोधित करते समय पूरी सावधानी बरतें। अधिक जानकारी एवं विस्तृत विज्ञप्ति के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर विज़िट करें।