यूपी पुलिस को मिले 23 नए IPS अधिकारी, लखनऊ में पिपिंग सेरेमनी में सजा नया रुतबा

Share This

 

लखनऊ में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का पल देखने को मिला। पुलिस मुख्यालय की सिग्नेचर बिल्डिंग में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) से पदोन्नत 23 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का बैज पहनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान समारोह का माहौल उत्साह और सम्मान से भरा रहा।

23 अफसरों को मिला सम्मान

डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी (प्रशासन) प्रशांत कुमार ने सभी अधिकारियों के कंधों पर आईपीएस रैंक के बैज लगाए। बैज पहनते ही वर्षों की मेहनत और सेवा का सपना पूरा होने की खुशी अधिकारियों के चेहरों पर साफ दिखाई दी। उनके परिजन और साथी अधिकारियों ने तालियों के साथ इस उपलब्धि का स्वागत किया

हाल ही में केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद उत्तर प्रदेश के 28 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस कैडर में पदोन्नत किया गया था। इनमें से 23 अधिकारियों ने लखनऊ में आयोजित इस समारोह में हिस्सा लिया। नई रैंक मिलने के साथ अब इन अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी पहले से अधिक बढ़ गई हैं।

समारोह में कमल किशोर, शोएब इकबाल, राहुल मिठास, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, जितेंद्र श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, वंश राज सिंह यादव, कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, बलवंत चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी और पवित्र मोहन त्रिपाठी शामिल रहे।

कई अफसर रहे मौजूद 

इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी नवप्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की बड़ी जिम्मेदारी भी है। पिपिंग सेरेमनी ने इन अधिकारियों के करियर में एक नया अध्याय जोड़ दिया, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस को भी अनुभवी और नेतृत्व क्षमता वाले नए आईपीएस अधिकारी मिल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *