UP के दो IPS अफसरों समेत कई अधिकारियों की केंद्र में नई तैनाती, देखें लिस्ट

Share This

केंद्र सरकार ने दशहरे से पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनातियां की हैं। इनमें उत्तर प्रदेश कैडर के दो सीनियर IPS अधिकारियों – जाकी अहमद (UP:1993) और राजा श्रीवास्तव (UP:1994) को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) में स्पेशल डायरेक्टर जनरल (Special DG) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

जारी हुआ आदेश

जानकारी के मुताबिक, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जाकी अहमद, जो वर्तमान में IG, CRPF के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें Special Director General, CRPF के रूप में पदोन्नत किया गया है। उनकी नियुक्ति की अवधि कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 31 मार्च 2028 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।

Image

इसी तरह, राजा श्रीवास्तव, जो वर्तमान में ADG, CRPF हैं, को भी Special DG, CRPF के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 28 फरवरी 2029 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

इन विभागों में भी हुई तैनाती

इनके अलावा भी अन्य राज्यों के वरिष्ठ IPS अधिकारियों को विभिन्न केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों में उच्च पदों पर नियुक्त किया गया है, जिनमें BSF, SSB, NIA और IB शामिल हैं। इन नियुक्तियों को केंद्र सरकार की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश के दोनों अधिकारियों की CRPF जैसे बड़े बल में शीर्ष पद पर तैनाती से यह साफ होता है कि केंद्र सरकार राज्य कैडर के अनुभवी अफसरों पर भरोसा जता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *