अखिलेश यादव का आरोप: कन्नौज में हादसे के बाद महिलाओं से अभद्रता कर रही पुलिस, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

Share This

 

 

कन्नौज जिले में करंट लगने से एक युवक की मौत के बाद उपजे बवाल ने सियासत को भी गर्मा दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घटना से जुड़े वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अखिलेश यादव ने लिखा ये 

अखिलेश यादव ने लिखा कि कन्नौज में बिजलीकर्मी की मौत बेहद दुखद है, लेकिन उससे भी ज्यादा शर्मनाक है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट की। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार लोकतंत्र और संवेदनशीलता के खिलाफ है। सपा अध्यक्ष ने मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की, साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग उठाई।

Screenshot 2025 08 16 19 12 58 95 0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efb

दरअसल, शुक्रवार को कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के मुंगरा गांव में बिजली पोल पर चढ़कर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर तिर्वा उपकेंद्र के बाहर सड़क जाम कर दिया। इसी दौरान पुलिस और भीड़ में टकराव हो गया, जिसमें हाथापाई और लाठीचार्ज तक की नौबत आ गई।

पुलिसकर्मियों ने इस्तेमाल किया बल

वायरल वीडियो में एक दारोगा को महिलाओं को धकेलते और गला दबाते देखा जा सकता है, वहीं एक सिपाही लाठी से मारते नजर आया। महिला पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद होने के बावजूद पुरुष पुलिसकर्मी ही महिलाओं पर बल प्रयोग करते दिखे।

अखिलेश यादव ने इस वीडियो को साझा कर सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि भाजपा राज में न तो जनता सुरक्षित है और न ही संवेदनशील मामलों में कानून का कोई सम्मान बचा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *