लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक, ना०पु० एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए आवेदन शुल्क भुगतान के संबंध में अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष सुविधा की घोषणा की है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति संख्या पीआरपीबी-बी (उप निरीक्षक संवर्ग) 03/2025 के तहत 12 अगस्त से 11 सितंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
मिला एक और अफसर
विभिन्न अभ्यर्थियों से मिली शिकायतों के आधार पर, जिनके द्वारा शुल्क का भुगतान तकनीकी कारणों से नहीं हो पाया, बोर्ड ने इन अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान का एक अतिरिक्त अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है।यह विकल्प 13 सितंबर 2025 को शाम 6 बजे से शुरू होकर 15 सितंबर 2025 को सुबह 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इस दौरान अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के शुल्क का भुगतान कर सकेंगे और अपनी भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

बोर्ड ने कहा है कि यह कदम अभ्यर्थियों की सुविधा और तकनीकी समस्याओं के कारण आवेदन प्रक्रिया में बाधा न आए, इस उद्देश्य से उठाया गया है। अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित समय के अंदर शुल्क भुगतान कर अपनी योग्यता और पात्रता सुनिश्चित करें।
भर्ती बोर्ड की बेवसाइट पर है जानकारी
इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी और संबंधित नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध हैं। परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने कहा है कि इस अतिरिक्त अवसर का लाभ अवश्य उठाएं ताकि कोई भी योग्य उम्मीदवार तकनीकी कारणों से वंचित न रह जाए।