मेरठ महिला सिपाही किडनैपिंग केस में चौंकाने वाला मोड़, लव एंगल ने बदली पूरी कहानी

Share This

मेरठ में महिला सिपाही की कथित किडनैपिंग का मामला अब पूरी तरह से अलग दिशा में जाता नजर आ रहा है। शुरुआती तौर पर जिसे अपहरण की सनसनीखेज घटना माना जा रहा था, उसमें अब प्रेम संबंधों का एंगल सामने आया है। महिला सिपाही को 20 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है, लेकिन इस पूरे मामले ने पुलिस और परिजनों दोनों को हैरानी में डाल दिया है।

ये है मामला

दरअसल, अकबरपुर सादात की रहने वाली महिला सिपाही संध्या वर्तमान में अलीगढ़ जिले की साइबर क्राइम सेल में तैनात हैं। उनका विवाह रविवार को अलीगढ़ के ही बन्ना देवी थाने में तैनात पुलिसकर्मी अतुल से तय था। शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं और घर में उत्सव का माहौल था। लेकिन इसी बीच शनिवार को अचानक संध्या के लापता होने की खबर ने परिवार को सकते में डाल दिया।

परिजनों ने मेरठ के थाना बहसूमा में युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और एसपी के निर्देश पर चार विशेष टीमों का गठन किया गया। मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार महिला सिपाही की तलाश में जुटी रही।

जाांच में सामने आई ये है ?

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संध्या का संपर्क मवाना क्षेत्र के ढिकोली गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित चौहान से था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और नजदीकी थी। इसी आधार पर लव अफेयर की चर्चा तेज हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शादी से ठीक एक दिन पहले संध्या आरोपी अंकित के साथ चली गई थी।

करीब 20 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने महिला सिपाही को बरामद कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी अंकित चौहान अब भी फरार है। अंकित के खिलाफ मवाना थाने में नौ और परीक्षितगढ़ थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है।

फिलहाल पुलिस महिला सिपाही से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। महिला को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले ने न सिर्फ पुलिस महकमे को बल्कि समाज को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे एक शादी से ठीक पहले की घटना ने कानून, रिश्तों और भरोसे को कटघरे में खड़ा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *