IPS आशना चौधरी बनीं मथुरा की नई एएसपी, संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी

Share This

 

मथुरा। यूपीएससी 2022 बैच की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी ने मथुरा जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP, नगर) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें पुलिस लाइन और शहर क्षेत्र की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। 4 अगस्त को जारी हुए तबादला आदेशों के तहत उनकी तैनाती की गई थी, जिसके बाद 26 जुलाई को उन्होंने कार्यभार संभाल लिया।

कौन हैं आशना

आशना चौधरी उत्तर प्रदेश के हापुड़ ज़िले के पिलखुवा की रहने वाली हैं। 28 अगस्त 1998 को जन्मी आशना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातक किया, और फिर साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। शुरू से ही मेधावी रहीं आशना ने 12वीं कक्षा में 96.5% अंक प्राप्त किए थे।

उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पहली बार ग्रेजुएशन के बाद दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे प्रयास में मात्र 2.5 अंकों से मुख्य सूची से बाहर रहीं, हालांकि अंततः उन्होंने 2022 में अपने तीसरे प्रयास में 116वीं रैंक हासिल की और आईपीएस सेवा के लिए चयनित हुईं।

गौरतलब है कि आशना की शादी आईएएस अधिकारी अभिनव सिवाच से हुई है, जिन्होंने इसी बैच (2022) में 12वीं रैंक हासिल की थी।

निभाएंगी ये भूमिका

मथुरा में उनकी तैनाती को शहर की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक दृष्टि से एक सशक्त पहलू के रूप में देखा जा रहा है। बतौर ASP, आशना अब न केवल मथुरा की यातायात व्यवस्था और शहरी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभालेंगी, बल्कि आम जन से संवाद व संवाददारी में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *