जन्माष्टमी की सुबह मंदिर गया जवान, कुछ घंटों बाद खुद को गोली मार ली

Share This

 

सीतापुर जिले के केंद्रीय आयुध भंडार में ड्यूटी कर रहे पीएसी के एक जवान की खुदकुशी की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। 30 वर्षीय हिमांशु, जो मुरादाबाद की 24वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे, शनिवार सुबह अपनी सरकारी रायफल से गोली मारकर जीवन समाप्त कर बैठे। घटना उस वक्त हुई जब वह टॉवर नंबर एक पर तैनात थे।

परिवार हैरान

जानकारी के मुताबिक, हिमांशु ने ड्यूटी शुरू करने से पहले पीएसी परिसर में स्थित मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन किए और सुबह करीब 7 बजे अपने मोबाइल पर इसका स्टेटस भी डाला। परिवार इस बात से खुश था कि जन्माष्टमी के दिन वह मंदिर गया था, लेकिन किसी को क्या पता था कि कुछ ही समय बाद यह खुशी मातम में बदल जाएगी।

साढ़े आठ बजे आई मनहूस खबर

परिवार को सुबह 8:30 बजे सूचना मिली कि हिमांशु ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली है। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जैसे ही यह खबर गांव ईश्वरदेवा (तहसील चांदपुर, बिजनौर) पहुंची, घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी जन्माष्टमी के दिन यह खबर सुनकर बेसुध हो गईं। हिमांशु की एक साल पहले ही जनपद बिजनौर के कोतवाली नूरपुर के गांव हसनपुर निवासी मोना के साथ हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *