जैकी श्रॉफ ने किया यूपी पुलिस का आभार व्यक्त, कहा – “बहुत प्यार मिला, खूब संभाला”

Share This

आगरा में फिल्म की शूटिंग पूरी कर लौटे अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सराहना करते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया है। उन्होंने न सिर्फ पुलिस के प्रबंधों की तारीफ की, बल्कि यूपी पुलिस की संवेदनशीलता और व्यवहार कुशलता को भी खुले दिल से सराहा।

आगरा पुलिस ने साझा किया वीडियो

अपने संदेश में जैकी श्रॉफ ने कहा – “यूपी पुलिस, जब हम आगरा में शूटिंग कर रहे थे, तब सभी ने हमारा बहुत ख्याल रखा। इतना प्यार मिला, पेड़े भी आए हमारे लिए। परिवार को भी प्यार मिला। आप सभी ने बहुत संभाला, बहुत प्यार दिया। जय हिंद।”

Screenshot 2025 08 06 09 36 05 83 0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efb

यह वीडियो 5 अगस्त की रात आगरा पुलिस द्वारा X (पूर्व ट्विटर) पर साझा किया गया, जिसमें लिखा गया – “अतिथि देवो भवः”। साथ ही अभिनेता का अनुभव साझा करते हुए उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस के सेवा भाव को प्रमुखता दी गई।

शूटिंग के लिए आए थे आगरा

गौरतलब है कि 29 जुलाई को ताजमहल में फिल्म ‘तू मेरी, मैं तेरा’ की शूटिंग हुई थी, जिसमें जैकी श्रॉफ, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन शामिल थे। शूटिंग के दौरान बारिश की वजह से कुछ देर के लिए शूट रोकना भी पड़ा था। इस दौरान जैकी श्रॉफ न सिर्फ सेट पर मौजूद रहे, बल्कि कई प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *