बांदा जिले में प्रशिक्षणरत नगर पुलिस के 446 प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए खुशखबरी आई है। उनकी सामूहिक अवकाश की मांग पर विचार करते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीन दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया है। यह अनुमति अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण से हरी झंडी मिलने के बाद दी गई।
12 को उपस्थिति दर्ज कराना जरूरी
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आदेश के अनुसार, 9 अगस्त (द्वितीय शनिवार) और 10 अगस्त (रविवार) के साथ 11 अगस्त को आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।
सभी प्रशिक्षुओं को निर्देश दिया गया है कि 11 अगस्त की आधी रात तक पुलिस लाइन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और 12 अगस्त की सुबह परेड में शामिल हों।
आदेश का पालन करना है अनिवार्य
एसपी ने स्पष्ट किया कि आदेश का पालन अनिवार्य है। अवकाश स्वीकृति की सूचना पुलिस महानिदेशक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र, लखनऊ स्थित एडीजी प्रशिक्षण कार्यालय और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेज दी गई है।