लौह पुरुष पटेल की 150वीं जयंती पर यूपी में गूंजेगा ‘एकता का संदेश’, हर थाने में ‘Run for Unity’ का आयोजन

Share This

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश में ‘Run for Unity’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है प्रदेशभर में यूपी पुलिस की ओर से आयोजित इस दौड़ ने एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश देगी।

पुलिस महानिरीक्षक ने दी जानकारी

पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) एल.आर. कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत की एकता और अखंडता के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों, पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालयों और प्रत्येक थाने स्तर पर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन होगा।

इस अवसर पर थानों, स्कूलों, कॉलेजों, एनसीसी, स्काउट्स और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा झंडा थामे देशभक्ति के नारों के साथ दौड़ लगाएंगे, जिससे वातावरण देशभक्ति और एकता के रंग में रंग जाएगा। राज्य के सभी जिलों में इस कार्यक्रम के लिए विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गई है। दौड़ के मार्गों पर दिशा संकेतक, बैरिकेडिंग और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

कई हस्तियां भी शामिल

‘रन फॉर यूनिटी’ में महिला व पुरुष आरक्षी, पुलिस अधिकारी, विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, समाजसेवी और प्रमुख खेल हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। हर थाने और पुलिस मुख्यालय से 1 से 1.5 किलोमीटर तक की यह दौड़ एकता और सौहार्द का प्रतीक बनेगी। सरदार पटेल की जयंती के इस मौके पर पूरे प्रदेश में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने उनके राष्ट्रनिर्माण में किए योगदान को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *