जानिए कौन हैं आईपीएस आरती सिंह? जिन्हें हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Share This

हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक हैबियस कॉर्पस याचिका की सुनवाई के दौरान आरती सिंह सुर्खियों में आ गईं, जब कोर्ट ने दो लोगों को अवैध हिरासत में रखने के गंभीर आरोपों को लेकर सख्त टिप्पणी की। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए भी कहा। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है और अंतिम फैसला आना बाकी है। फिलहाल अब लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर आरती सिंह हैं कौन ?

सख्त मिजाज के रूप में जानी जाती हैं आरती सिंह

फर्रुखाबाद की वर्तमान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एक तेजतर्रार और सख्त मिजाज अफसर के रूप में जानी जाती हैं। वे 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म साल 1984 में हुआ और उनके पिता उपेंद्र सिंह भी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रह चुके हैं।

दिलचस्प बात यह है कि आरती सिंह के पति अनिरुद्ध सिंह भी आईपीएस अधिकारी हैं और दोनों ने यूपीएससी परीक्षा पास की थी। आरती को ऑल इंडिया रैंक 118वीं और उनके पति को 146वीं रैंक मिली थी। ट्रेनिंग के बाद आरती सिंह की पहली तैनाती मथुरा और वाराणसी में सीओ यानी सर्किल ऑफिसर के रूप में हुई।

इस मामले से बढ़ी परेशानी

अपने सख्त निर्णयों और अनुशासनप्रिय छवि के कारण उन्होंने प्रशासन में एक अलग पहचान बनाई है। वे कई जिलों में सेवा दे चुकी हैं और वर्तमान में फर्रुखाबाद जिले की एसपी के रूप में कार्यरत हैं। आरती सिंह का अब तक का करियर अनुशासन और कार्यकुशलता का उदाहरण रहा है, लेकिन मौजूदा मामला उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *