UP Police में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक, सभी जिले के अफसरों को दिए गए निर्देश

Share This

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आगामी दीपावली और छठ पूजा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी एक आदेश के अनुसार, 16 अक्टूबर 2025 से 28 अक्टूबर 2025 तक सभी प्रकार की पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। ये निर्णय राज्य भर में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

सभी जिले के अफसरों को दिए गए निर्देश

आदेश के मुताबिक, यहे निर्णय सभी डीजी, एडीजी, पुलिस आयुक्त, एसएसपी, डीएसपी, रेलवे पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा जोनल और रेंज स्तर के पुलिस अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है ताकि प्रदेश के सभी जिलों में इस आदेश का सख्ती से पालन हो।

c858f897 e5aa 4403 8f6f 42e59354d51a

हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विशेष परिस्थितियों में यदि किसी पुलिसकर्मी को अत्यावश्यक कारणवश अवकाश की आवश्यकता हो तो संबंधित अधिकारी अपनी स्वीकृति के आधार पर छुट्टी प्रदान कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए वास्तविक और उचित कारण होना अनिवार्य होगा।

इसलिए लिया गया फैसला

राज्य के विभिन्न हिस्सों में दीपावली और छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित होती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस बल की अधिकतम तैनाती सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं और छुट्टियों पर लगाए गए प्रतिबंध की निगरानी भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *