सोशल मीडिया ट्रेंड पर IPS अधिकारी की चेतावनी, कहा- “डेटा साझा करने से पहले दो बार सोचें”

Share This

 

सोशल मीडिया पर इन दिनों गूगल जेमिनी के नैनो बनाना एआई का ट्रेंड तेजी से छाया हुआ है। लोग अपनी तस्वीरें अपलोड कर हाइपर-रियलिस्टिक इमेज तैयार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच तेलंगाना कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वी.सी. सज्जनार ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

किया ये पोस्ट

अधिकारी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इंटरनेट ट्रेंड्स भले ही आकर्षक हों, लेकिन इनके पीछे छिपे खतरे भी उतने ही बड़े हैं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी फर्जी वेबसाइट या अनऑथराइज्ड ऐप पर अपनी तस्वीरें और व्यक्तिगत जानकारियां अपलोड करना गंभीर जोखिम है। “सिर्फ एक क्लिक आपके बैंक अकाउंट और निजी डेटा को अपराधियों के हाथों में पहुंचा सकता है,” उन्होंने चेताया।

sajjar

आईपीएस सज्जनार ने यह भी कहा कि “रुझान आते-जाते रहते हैं, लेकिन यदि एक बार आपका डेटा गलत प्लेटफॉर्म पर चला गया तो उसे वापस पाना लगभग असंभव हो जाता है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी नई एप्लीकेशन या वेबसाइट का इस्तेमाल करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरूर करें।

कई विभागों को किया टैग

उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री कार्यालय, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सहित कई संस्थाओं को टैग करते हुए इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत पर जोर दिया। अधिकारी ने कहा कि डेटा और पैसे की सुरक्षा व्यक्ति की अपनी जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *