डीजीपी यूपी का स्वतंत्रता दिवस संदेश: ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प

Share This

 

 

लखनऊ। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने प्रदेशवासियों और पूरे पुलिस परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुशासन का प्रतीक है, जिसे हमें गर्व के साथ मनाना चाहिए।

डीजीपी ने कहा ये

डीजीपी ने अपने संदेश में उन सभी अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन किया, जिन्होंने स्वाधीनता की वेदी पर अपना सर्वस्व अर्पित कर देश को आज़ाद कराने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें उन बलिदानों को याद करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर देता है।

पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित समारोह में डीजीपी ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस उत्सव की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों ने परेड में शामिल होकर देशभक्ति का परिचय दिया। परिसर देशभक्ति गीतों और नारों से गूंज उठा।

Screenshot 2025 08 15 13 26 17 41 0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efb

अपने संदेश में डीजीपी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून के शासन और सुशासन की सुदृढ़ परंपरा को और मजबूती दी जा रही है।

हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान की सुनिश्चितता ही प्रदेश पुलिस का सर्वोच्च लक्ष्य है। उन्होंने पुलिस बल के सभी सदस्यों से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और अटूट प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

डीजीपी ने ये भी कहा

डीजीपी ने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और संवाद बढ़ाना ही असली सफलता है। स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसर हमें याद दिलाते हैं कि हम सभी का उद्देश्य एक ही है—देश की सेवा और नागरिकों की सुरक्षा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *