लखनऊ। आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिली। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में भी यह पर्व बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
डीजीपी ने कहा ये
ध्वजारोहण के बाद डीजीपी ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए कहा कि ये दिन हमें अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पुलिस बल के जवानों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संवेदनशीलता के साथ सेवा करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ अफसर रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और जवान मौजूद रहे। पुलिस मुख्यालय में आयोजित ये समारोह न केवल देश की आज़ादी का जश्न था, बल्कि पुलिस बल के साहस, अनुशासन और सेवा भाव को भी समर्पित रहा।