IPS बिनोद कुमार सिंह को मिला DG पद, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Share This

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक (DG) पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है। वर्तमान में वह ADG क्राइम के पद पर कार्यरत हैं। ये निर्णय सोमवार को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में लिया गया, जिसमें उनके नाम पर सहमति बनी।

डीपीसी के बाद लिया गया फैसला

जानकारी के मुताबिक, डीपीसी में अनुमोदन के बाद उनकी प्रोन्नति की फाइल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी गई, जिनकी स्वीकृति के उपरांत फाइल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास भेजी गई। राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही मंगलवार को प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद द्वारा प्रोन्नति का औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया।

Image

तैनाती का आदेश नहीं

हालांकि, अभी बिनोद कुमार सिंह की नई तैनाती को लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। जल्द ही उन्हें DG स्तर पर किसी उपयुक्त पद पर नियुक्त किया जाएगा। डीजी आनंद स्वरूप की केंद्र प्रतिनियुक्ति के बाद इस पदोन्नति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिनोद कुमार सिंह को एक अनुशासित, तेजतर्रार और नीतिपरक अफसर के रूप में जाना जाता है। उनकी प्रोन्नति से राज्य पुलिस महकमे में उच्चस्तरीय फेरबदल की संभावना भी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *