उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में तैनात इंस्पेक्टर योगेंद्र बहादुर सिंह का तबादला पुलिस महकमे में एक भावनात्मक क्षण बन गया। जिले की सदर कोतवाली में अपनी सेवाएं दे रहे योगेंद्र सिंह को बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया, लेकिन उससे पहले उनकी विदाई का दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने लोगों को भावुक कर दिया।
फूट फूट के रोए पुलिसकर्मी
कभी सख्त मिजाज तो कभी बेहद मानवीय चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह खुद भी विदाई के समय अपने जज़्बातों पर काबू नहीं रख सके। सहकर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर गले लगाया और उनके नेतृत्व में बिताए गए पलों को साझा किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विदाई समारोह के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया था।
इस मामले के बाद हुए लाइन हाजिर
इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह को एक दिन पहले जिलाधिकारी कार्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं से हुए विवाद के बाद तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया गया। इस मामले में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे छात्र नेताओं से तीखी बहस करते दिखे थे।
कार्यकर्ताओं ने उन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और धरना शुरू कर दिया, जिसे डीएम व एसपी के हस्तक्षेप से समाप्त कराया गया।