लखनऊ में ASP की पत्नी की आत्महत्या मामला: CCTV फुटेज ने दिया मानसिक तनाव के संकेत

Share This

लखनऊ के पुलिस लाइन स्थित आवास में सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह (38) द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। हाल ही में जारी हुए एक सीसीटीवी वीडियो ने पूरे घटनाक्रम में नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, 54 सेकंड के इस फुटेज में नितेश अपने 12 वर्षीय ऑटिज्म पीड़ित बेटे के साथ दिखती हैं। वीडियो में वह पहले तकिए से बेटे का मुंह दबाने की कोशिश करती हैं, फिर उसके गले पर हाथ डालती हैं, लेकिन बाद में खुद को रोक लेती हैं। उनका छोटा बेटा, जो डेढ़ साल का है, वहीं पास में टहलता नजर आता है।

मनोविशेषज्ञों की मानें तो यह वीडियो एक परेशान और मानसिक रूप से तनावग्रस्त मां की अंतर्द्वंद्व को दर्शाता है, न कि हिंसा की ठोस मंशा को।

नितेश के भाई प्रमोद कुमार, जो फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, का आरोप है कि एएसपी की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बहन ने यह कदम उठाया। उनका दावा है कि एएसपी के कुछ सहयोगी उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से कुछ दिन का समय मांगा है ताकि वे साक्ष्य इकट्ठा कर तहरीर दे सकें।

अभी तक नहीं दर्ज हुई FIR 

अभी तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस कह रही है कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद ही जांच शुरू की जाएगी। वहीं, एएसपी के परिवार की ओर से कहा गया है कि नितेश डिप्रेशन से जूझ रही थीं और इलाज चल रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *