दिवाली पर मेरठ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 800 जवानों के हवाले बाजारों की निगरानी

Share This

 

 

मेरठ में दिवाली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है और इसी के साथ पुलिस ने भी कमर कस ली है। शहर के बड़े बाजारों की सुरक्षा के लिए करीब 800 जवानों को मैदान में उतारा गया है।

बाजारों में चौकसी

सबसे ज्यादा चौकसी सोने-चांदी के बाजारों में है। शहर सर्राफा और सदर सर्राफा में पुलिस ने 24 घंटे की ड्यूटी लगा दी है। यहां ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों को अंदर आने से रोक दिया गया है। हर गली के मुहाने पर पुलिसकर्मी तैनात हैं जो पैदल गश्त कर रहे हैं।

इस बार पुलिस ने नया तरीका अपनाया है। बाजार के सभी सीसीटीवी कैमरों को सीधे कंट्रोल रूम से कनेक्ट कर दिया गया है, ताकि एक जगह बैठकर पूरे बाजार पर नजर रखी जा सके। भीड़ में सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी घूम रहे हैं।

बढ़ाई गई फोर्स 

बेगमपुल, आबूलेन, शारदा रोड, कंकरखेड़ा और हापुड़ अड्डा जैसे भीड़ वाले बाजारों में भी फोर्स बढ़ाई गई है। ट्रैफिक पुलिस को अलग से चौराहों पर लगाया गया है ताकि जाम न लगे। थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मिलकर व्यवस्था संभालेंगे।

पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइकों पर विशेष नजर रखने को कहा है। संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। यूपी-112 की गाड़ियों की लोकेशन भी अब बाजारों के पास शिफ्ट कर दी गई है ताकि किसी सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *