उत्तर प्रदेश के संभल में सीओ कुलदीप सिंह ने ईरान-इजराइल युद्ध के बीच प्रदर्शन करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “ईरान के लिए छाती पीटोगे तो इलाज होगा। अगर आपको इतनी ही दिक्कत है तो जहाज में बैठ जाओ और चले जाओ ईरान की तरफ से युद्ध लड़ने” ।
ये था मामला
सीओ कुलदीप सिंह ने पीस कमेटी की बैठक में कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम हिंदुस्तानी हैं और सुकून से रहे हैं। जहां विवाद चल रहा है, वह अंतरराष्ट्रीय मुद्दे हैं, वहां के देश जानें और सुलझा लें”
सीओ ने दी चेतावनी
सीओ ने यह भी कहा कि ईरान या इजराइल के समर्थन में नारेबाजी या प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “कहीं किसी भी प्रकार की अलविदा या जुमे की नमाज में कोई भी किसी भी प्रकार के देश के विरोध में या अन्य किसी प्रकार से कोई पट्टी या कोई नारा नहीं लगना चाहिए”।
संभल में ईद और जुम्मे की नमाज से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। सीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।