प्रतापगढ़ में हादसा: ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की कार डिवाइडर से टकराई, हालत गंभीर

Share This

प्रतापगढ़। ड्यूटी पर जा रहे वाराणसी में तैनात सिपाही की कार हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

ये है मामला

प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी महरानीदीन यादव का 33 वर्षीय बेटा अतुल कुमार यादव वाराणसी में सिपाही के पद पर तैनात है। बुधवार सुबह वह ड्यूटी के लिए अपनी कार से वाराणसी जा रहा था।

बताया गया कि कानपुर-हंडिया-वाराणसी हाईवे पर लालगोपालगंज की ओर जाते समय उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अतुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रयागराज रेफर

आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे स्वरूप रानी अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *