अंबेडकरनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने नौ उपनिरीक्षकों समेत कुल 17 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। तबादले के साथ सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें लिस्ट
पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह को कोतवाली अकबरपुर से जहांगीरगंज की बिड़हर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, बिड़हर चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक चंद्रकांत सिंह को कोतवाली अकबरपुर भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक रामबचन यादव को पुलिस लाइन से जहांगीरगंज, रमेश यादव को बेवाना और बृजलाल को कोतवाली आलापुर में तैनाती दी गई है। शिवजीत बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली अकबरपुर भेजा गया है।
उपनिरीक्षक अमलेश यादव को आलापुर, रामखेलाड़ी को आलापुर से जैतपुर और कृष्णा यादव को जहांगीरगंज से सम्मनपुर स्थानांतरित किया गया है। इस फेरबदल के तहत विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
मुख्य आरक्षी सरोज यादव को कटका से अकबरपुर भेजा गया है। वहीं आरक्षी सत्येंद्र प्रसाद को पुलिस लाइन से जैतपुर, शिवाजी यादव को राजेसुल्तानपुर और कृष्ण पाल को टांडा भेजा गया है। कपिल रावत और शाहरूख को पुलिस लाइन से सम्मनपुर में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में मुलायम यादव को पुलिस लाइन से कटका भेजा गया है, जबकि आरक्षी अजय चौधरी का तबादला इब्राहिमपुर से कोतवाली अकबरपुर किया गया है। पुलिस विभाग के इस फेरबदल के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार काम संभालना होगा। अधिकारियों के निर्देश के मुताबिक सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को बिना देरी किए नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है।