Barabanki में वांटेड अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 15 हजार का था ईनामी

Share This

बाराबंकी जिले में बुधवार देर रात थाना फतेहपुर और स्वाट टीम ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया, जिस पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के सिहाली मार्ग पर हुई।

सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फतेहपुर थाना क्षेत्र के सिहाली मार्ग पर मौजूद है। ऐसे में खबर मिलते ही जब टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक तमंचा (.315 बोर), एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, चोरी के एक हजार रुपये और एक डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद हुई। वह 3-4 जून को ग्राम बेहटी में हुई चोरी का भी मुख्य आरोपी था। इस पर चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

21 जून को गिरफ्तार को चुके हैं साथी

इसके पहले 21 जून को उसकी मुठभेड़ में उसके दो साथी भी गिरफ्तार हो चुके हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरफ्तारी से इलाके में अपराध पर काबू पाने में मदद मिलेगी और जनता को सुरक्षा महसूस होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *