बरेली में महिला सशक्तिकरण की मिसाल: IPS अंशिका वर्मा ने ‘वीरांगना यूनिट’ को दिया नया आयाम

Share This

 

बरेली की महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के इतिहास में 6 अगस्त 2025 का दिन खास बन गया, जब आईपीएस अंशिका वर्मा के नेतृत्व में ‘वीरांगना यूनिट’ की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में शुरू की गई इस यूनिट ने न सिर्फ जिले की महिलाओं के आत्मविश्वास को नई उड़ान दी, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।

अंशिका वर्मा के नेतृत्व में हुई ट्रेनिंग

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अंशिका वर्मा की सोच और नेतृत्व में तैयार की गई इस विशेष SOG यूनिट में आठ प्रशिक्षित महिला कांस्टेबल शामिल हैं, जिन्हें ननचकु, लाठी कॉम्बैट, किकिंग, पंचिंग, सेल्फ डिफेंस, हथियार संचालन और ब्लॉकिंग तकनीक जैसे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के गुर सिखाए गए हैं। ये प्रशिक्षण न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी दृढ़ता प्रदान करता है।

‘वीरांगना यूनिट’ का मकसद संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग, विशेष अभियानों में सक्रिय भागीदारी और महिलाओं में सुरक्षा व आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना है। यह पहल कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका को और भी प्रभावी बनाएगी।

मील का पत्थर साबित होगा ये कदम

ये कदम इस बात का प्रमाण है कि सही नेतृत्व और संकल्प से महिलाएं हर मोर्चे पर सफल हो सकती हैं। बरेली पुलिस का यह प्रयास न केवल मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि आने वाले समय में प्रदेश की बेटियों के लिए साहस और प्रेरणा का प्रतीक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *