Varanasi : पुलिस आयुक्त का बड़ा ऐलान, तेज रिस्पॉन्स और संतुष्ट कॉलर वाली यूनिट्स को हर महीने मिलेगा पुरस्कार

Share This

वाराणसी जनविश्वास की पहली कड़ी माने जाने वाली पीआरवी 112 की इकाइयों को अब हर माह बेहतर प्रदर्शन का इनाम मिलेगा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में 112 के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि रिस्पॉन्स टाइम और कॉलर संतुष्टि के आधार पर टॉप-3 यूनिट्स को ‘पीआरवी ऑफ द मंथ’ का खिताब और पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर ने कहा ये

पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि पीआरवी 112 यूनिट्स जनता के लिए पुलिस का पहला संपर्क बिंदु होती हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि यह भरोसे और सहयोग की पहचान बनें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने तैनाती क्षेत्र के आस-पास किसी भी आपराधिक घटना या ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

20250709 093939

हमेशा रहे पेशेवर छवि

साफ-सुथरी वर्दी, सुसंस्कृत व्यवहार और सम्मानजनक संवाद को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पीआरवी वाहन भी हमेशा स्वच्छ और सुचारू अवस्था में हों, ताकि पेशेवर छवि बनी रहे।

यह पहल न सिर्फ पुलिस की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाएगी, बल्कि बेहतर सेवा के लिए आपसी प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देगी। आने वाले महीनों में किस यूनिट को ‘पीआरवी ऑफ द मंथ’ का गौरव मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *