उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2026: ढेरों पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर-नवम्बर में

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने की योजना बनाई है। जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा अक्टूबर या नवम्बर 2026 में आयोजित कराई जा सकती है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 537 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर भी सीधी भर्ती की जाएगी। वहीं सहायक परिचालक के 44 पदों को भी इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा।

इस तरह कुल मिलाकर बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती होने जा रही है, जिससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति और अन्य जरूरी निर्देश जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

बेवसाइट पर करें चेक

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपडेट चेक करते रहें। वहीं परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अभी से अपनी तैयारी तेज करने की जरूरत है, ताकि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकें।

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी इस सूचना के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद है कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *