IPS राजीव सभरवाल को मिला प्रमोशन, बनाए गए DG, जल्द मिलेगी तैनाती

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी राजीव सभरवाल को पुलिस महानिदेशक (डीजी) रैंक में प्रमोशन मिल गया है। 1993 बैच के यह तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी फिलहाल डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। अब डीजी रैंक के अधिकारी बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियों का दायरा और भी बढ़ गया है।

कौन हैं राजीव सभरवाल

नई दिल्ली के निवासी राजीव सभरवाल का जन्म 30 अप्रैल 1969 को हुआ था। उनके पिता का नाम आरसी सभरवाल है। उन्होंने बीटेक और एमटेक की डिग्रियां हासिल की हैं, इसके साथ ही उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) से एएमपीपीपी (Advanced Management Program in Public Policy) भी किया है, जो उनकी प्रशासनिक समझ और रणनीतिक क्षमता को और मजबूत बनाता है।

20250801 131918

राजीव सभरवाल ने अपने करियर में कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं। वे 2009 में डीआईजी, 2012 में आईजी, और 2018 में एडीजी के पद पर पदोन्नत हुए थे। उनके नेतृत्व कौशल, प्रशिक्षण दक्षता और व्यवहारिक अनुशासन के चलते उन्हें डीजीपी राजीव कृष्ण द्वारा तय की गई टॉप-10 प्राथमिकताओं को कार्यान्वित करने वाली कोर टीम में भी शामिल किया गया है।

सौंपी जा सकती हैं नई जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि डीजी रैंक में प्रमोशन के साथ ही उन्हें कुछ नई अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं। उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षण और नेतृत्व विकास के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए भविष्य में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *