उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2025: उपनिरीक्षक के 4543 पदों पर सीधी भर्ती का मौका, शुरू हो गए आवेदन

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने वर्ष 2025 में उपनिरीक्षक (Sub-Inspector, Civil Police) तथा समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए कुल 4543 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। ये भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शामिल होकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं।

आवेदन की तिथि

जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त 2025 से शुरू होकर 11 सितंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को समयसीमा के भीतर आवेदन करना आवश्यक है।

OTR पंजीकरण अनिवार्य:

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में आवेदन करने से पहले One Time Registration (OTR) कराना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से OTR नहीं किया है, वे https://apply.upprpb.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

विस्तृत जानकारी:

भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ जैसे पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, आरक्षण, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम आदि के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना का अध्ययन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *