आज़मगढ़ में एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया ढेर

Share This

आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी और एक लाख के इनामी शंकर कनौजिया को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने मौके से कार्बाइन, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

 14 साल से फरार, कई संगीन केस दर्ज

शंकर कनौजिया 2011 से फरार था और हत्या, लूट व अपहरण जैसे 9 गंभीर आपराधिक मुकदमों में वांटेड था। वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसटीएफ की टीम का शंकर से जहानागंज थाना इलाके में आमना-सामना हुआ। पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश में वह मारा गया। पुलिस के मुताबिक, शंकर आज़मगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव का रहने वाला था।

सिरकटी लाश केस से जुड़ा था बदमाश

11 जुलाई 2024 को रौनापार थाना इलाके से ड्राइवर शैलेंद्र की सिरकटी लाश बरामद हुई थी। इस हत्याकांड में तीन आरोपी शामिल थे। दो बदमाश—रामछवि उर्फ दबिया और छांगुर—पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि तीसरा आरोपी शंकर फरार था।

जांच में सामने आया कि बदमाशों ने गोरखपुर से फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे पिकअप बुक की थी। तीन जुलाई को उन्होंने ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी और वाहन लूट लिया। घटना में प्रयुक्त तमंचा, फावड़ा, मोबाइल और लूटी गई पिकअप पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *