यूपी पुलिस SI-ASI ट्रांस्क्रिप्शन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें कब है परीक्षा

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) तथा पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद के अभ्यर्थियों के लिए आशुलिपि श्रुतलेख टंकण (ट्रांसक्रिप्शन) परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यहां आयोजित होगी परीक्षा

सूचना के मुताबिक यह परीक्षा 28 फरवरी 2026 को जनपद गौतमबुद्धनगर में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। जिन अभ्यर्थियों ने संबंधित पद के लिए आवेदन किया है और कंप्यूटर टंकण परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वही इस चरण में शामिल होंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट [http://uppbpb.gov.in]पर 24 फरवरी 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।

यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, तिथि तथा समय की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बोर्ड की ओर से जारी इस सूचना के बाद अभ्यर्थियों में हलचल तेज हो गई है। भर्ती प्रक्रिया के इस महत्वपूर्ण चरण को लेकर उम्मीदवार तैयारियों में जुट गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *