नोएडा बवाल के बीच अफवाह फैलाने वालों पर यूपी पुलिस ने कसा शिकंजा, दो के खिलाफ केस दर्ज

Share This

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैलाई जा रही थीं, जिनमें दावा किया गया कि पुलिस ने फायरिंग की और 14 लोगों की मौत हो गई। नोएडा पुलिस ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया और इसे अफवाह फैलाने का प्रयास करार दिया। इस मामले में पुलिस ने दो ट्विटर/एक्स हैंडल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें कांग्रेस नेता Mir_Ilyas_INC और @Proudindiannavi Anushi Tiwari शामिल हैं।

पुलिस ने किया ट्वीट

पुलिस ने ट्वीट करके साफ किया कि नोएडा में प्रदर्शन के दौरान केवल एक हिंसक घटना हुई थी और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया। कहीं भी गोलीबारी नहीं हुई।

noida police labours protest 2026 04 fe87f6de679b3d3dee5ba03c6c19a42f

पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी कि झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाना, लोगों को उकसाना और अन्य राज्यों के कार्यकर्ताओं से प्रेरित करना गंभीर अपराध है।

डीएम ने कहा ये

इस बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए सेक्टर, जोनल और ‘स्टेटिक मजिस्ट्रेट’ की तैनाती की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अधिकारी तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *