यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की चेतावनी, अफवाहों और फेक नोटिस से रहें सावधान

Share This

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित सभी सार्वजनिक सूचनाएं, निर्देश और विज्ञप्तियां केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट [http://uppbpb.gov.in] और उसके एक्स (ट्विटर) हैंडल @upprpb के माध्यम से ही जारी की जाती हैं। बोर्ड ने कहा है कि इन आधिकारिक माध्यमों के अलावा किसी भी अन्य स्रोत से प्राप्त पत्र, नोटिस या सूचना भ्रामक और फर्जी हो सकती है।

अफवाहें हो रही वायरल

हाल के दिनों में सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर परीक्षा, भर्ती प्रक्रिया और परिणामों को लेकर कई तरह की अफवाहें और फेक सूचनाएं वायरल हो रही हैं। इन अफवाहों के कारण अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे वे गलत जानकारी के आधार पर निर्णय लेने के लिए मजबूर हो सकते हैं। इसी को देखते हुए बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत या अप्रमाणिक सूचना पर भरोसा न करें।

Capture

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की फर्जी या भ्रामक सूचना का प्रचार-प्रसार करना कानूनन अपराध है। यदि कोई व्यक्ति या समूह ऐसी सूचनाओं को फैलाता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को न केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है, बल्कि इस तरह की सूचनाओं को आगे साझा करने से भी बचना चाहिए।

भर्ती बोर्ड ने किया अनुरोध

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सभी आवेदकों और अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा, भर्ती, परिणाम या किसी भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और एक्स हैंडल का ही नियमित रूप से अवलोकन करें। इससे न केवल सही और प्रमाणिक जानकारी मिलेगी, बल्कि अफवाहों से बचाव भी संभव होगा। बोर्ड का उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना और अभ्यर्थियों को सही समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *