यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर अनुज कुमार 17 सितंबर से लापता हैं। अनुज कुमार की पोस्टिंग अलीगढ़ जिले के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में थी। वे उस दिन अपने घर प्रभात नगर कालोनी, गाजियाबाद से बिना किसी सूचना दिए चले गए और तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने उन्हें ड्यूटी पर नहीं आने के कारण सस्पेंड कर दिया है।
मां ने दर्ज कराई है एफआईआर
जानकारी के मुताबिक, अब अनुज की मां ने भी पुलिस में FIR दर्ज कराई है और इंस्पेक्टर बेटे को खोजने की अपील की है। पुलिस ने इस संदर्भ में महुआखेड़ा थाना में 18 अक्टूबर 2025 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
उनकी गुमशुदगी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें बताया गया है कि गाजियाबाद के अवंतीका कालोनी थाना क्षेत्र के निवासी अनुज कुमार की उम्र 36 वर्ष है। वे सफेद शर्ट और काले पैंट में थे और 5 फुट 7 इंच लंबाई के हैं। उनका रंग गेहूंआ बताया गया है। पुलिस का कहना है कि अनुज कुमार के लापता होने की सूचना मिलने पर तत्काल उनके खोजने के प्रयास शुरू किए गए हैं।
थाना प्रभारी हुए सक्रिय
महुआखेड़ा थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय जनपद अलीगढ़ भी इस मामले में सक्रिय हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी तलाशी शुरू कर दी है। जनता से भी अपील की गई है कि यदि किसी को अनुज कुमार के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर:
क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, जनपद अलीगढ़ – 9454401240
प्रभारी निरीक्षक, थाना महुआखेड़ा – 9454402806
उपनिरीक्षक विजेन्द्र यादव, धनिपुर मंडी थाना महुआखेड़ा – 8077035181