सड़क पर रोमांस का खतरनाक अंदाज, यूपी पुलिस ने वायरल वीडियो से दी सीख

Share This

नोएडा में एक कपल का बाइक पर किया गया रोमांटिक स्टंट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लड़की बाइक की टंकी पर उल्टा बैठकर अपने साथी को गले लगाए हुए थी, जबकि युवक बिना हेलमेट आराम से गाड़ी चला रहा था। यह फिल्मी अंदाज पुलिस की नजर से बच नहीं सका और भारी-भरकम चालान उनके इंतजार में था।

यूपी पुलिस ने लिखा ये

यूपी पुलिस ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लोगों को मजेदार अंदाज में चेतावनी दी। उन्होंने कैप्शन लिखा – “रोमियो-जूलियट ने बाइक पर सीक्वल करने की कोशिश की, लेकिन इस बार क्लाइमेक्स कोई गाना नहीं बल्कि चालान था। सुरक्षित चलें और नियमों का पालन करें ताकि आपकी प्रेम कहानी लंबी चले।”

Screenshot 2025 08 23 18 28 46 52 0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efb

इस मीम स्टाइल पोस्ट को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “जुर्माना भरने का झंझट अब रोमियो करेगा या जूलियट?” तो वहीं एक यूजर ने मजाक में कहा, “अगर घरवालों को पता चला तो चालान से बड़ा झटका वहीं मिलेगा।”

 

 

पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि रोमांस या स्टंट के चक्कर में अगर ट्रैफिक नियम तोड़े तो न केवल चालान भरना पड़ेगा बल्कि जान भी खतरे में पड़ सकती है।

अक्सर वायरल होते हैं यूपी पुलिस के पोस्ट

गौरतलब है कि यूपी पुलिस पहले भी फिल्मों और मीम्स का सहारा लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश देती रही है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनकी क्रिएटिव पोस्ट्स अक्सर वायरल होती हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *