48 घंटों में 20 एनकाउंटर, यूपी में हो रही मुठभेड़ों से अपराधियों के मन में बढ़ रहा डर

Share This

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन लंगड़ा और ऑपरेशन खल्लास के तहत पिछले 48 घंटों में यूपी पुलिस ने लगभग 20 एनकाउंटर किए हैं, जिनमें कई कुख्यात अपराधी या तो मारे गए या घायल होकर गिरफ्तार हुए हैं।

लगातार हो रहीं मुठभेड़

मुख्यमंत्री योगी की “जीरो टॉलरेंस” नीति अब पूरी ताकत से ज़मीन पर दिखाई दे रही है। ऑपरेशन लंगड़ा का मकसद है—अपराधियों को जिंदा पकड़ना लेकिन पैरों में गोली मारकर उन्हें फिर से अपराध करने लायक न छोड़ना। वहीं, ऑपरेशन खल्लास का संदेश साफ है—बड़े और खतरनाक अपराधियों का अंत सीधे मुठभेड़ में।

इन अभियानों के दौरान मेरठ, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद और सहारनपुर पुलिस ने मोर्चा संभाला। सहारनपुर में एक लाख का इनामी बदमाश इमरान एनकाउंटर में मारा गया, जबकि फिरोजाबाद में 50 हजार का इनामी अपराधी नरेश ढेर हुआ।

इसी दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस ने दो एक लाख के इनामी बदमाशों—नईम कुरैशी और मेहताब उर्फ गलकटा—का सफाया किया। मेरठ में “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत हत्या के आरोपी जुलकमर को पैर में गोली मारकर पकड़ा गया।

पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में 14,900 से अधिक पुलिस मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें 239 अपराधी मारे गए और 9,400 से अधिक घायल हुए। मेरठ जोन इन कार्रवाइयों में सबसे आगे है।

एनकाउंटर का डर रोक रहा अपराध

सीएम योगी ने साफ कहा है—अपराधियों को अब अदालत नहीं, एनकाउंटर का डर रोकता है। यही कारण है कि आज यूपी पुलिस का “ऑपरेशन लंगड़ा” अपराधियों के बीच खौफ और आमजन के बीच भरोसे का पर्याय बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *