DGP राजीव कृष्ण समेत कई अधिकारियों ने पूर्व DGP को दी अंतिम श्रद्धांजलि, पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुई शोक सभा

Share This

सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, स्व. के. एल. गुप्ता के दुःखद निधन पर मंगलवार को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण सहित मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

डीजीपी ने किया याद

जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक स्व. के. एल. गुप्ता का 23 जुलाई 2025 को निधन हो गया। जिसके चलते मंगलवार को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्तमान डीजीपी राजीव कृष्णा समेत कई अफसर वहां मौजूद रहे।

Image

इस मौके पर उनके कार्यकाल को याद किया गया। बताया गया कि उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में वर्ष 1965 बैच के अधिकारी के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली नियुक्ति मेरठ में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई थी।

इस मौके पर उनके कार्यकाल को याद किया गया। अपने 36 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने बलिया, बस्ती, कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक तथा वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इसके अतिरिक्त वे सीबीसीआईडी, सतर्कता मुख्यालय एवं अभिसूचना मुख्यालय में भी एसपी पद पर कार्यरत रहे। उनकी कार्यकुशलता और निष्ठा को देखते हुए उन्हें वर्ष 1997 में पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत किया गया।

Image

मिले हैं कई पदक

स्व. के. एल. गुप्ता जी को उनकी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक तथा विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया था। वर्ष 1998 में उनके कार्यकाल में ही एसटीएफ का गठन हुआ था। इस दौरान ही माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला का अंत किया गया था। केएल गुप्ता 31 अक्तूबर 2001 को रिटायर हुए थे। उन्हें कई पदक से सम्मानित किया जा चुका है। वे न केवल एक अनुशासित अधिकारी बल्कि एक मानवीय दृष्टिकोण रखने वाले पुलिस प्रमुख के रूप में भी जाने जाते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *