यूपी में दो वरिष्ठ IPS अफसरों का तबादला, नीलाब्जा चौधरी और आशुतोष कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

Share This

उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इनका हुआ ट्रांसफर

2000 बैच के आईपीएस अधिकारी नीलाब्जा चौधरी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सीआईडी के पद से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अब वह पुलिस भर्ती और प्रोन्नति से जुड़े अहम कार्यों की कमान संभालेंगे। नीलाब्जा चौधरी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के निवासी हैं और अपने अब तक के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

वहीं, 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष कुमार को भी नई तैनाती दी गई है। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी उत्तर प्रदेश, लखनऊ का प्रभार सौंपा गया है।

इससे पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब वह सीआईडी की जिम्मेदारी संभालते हुए अपराध अनुसंधान से जुड़े मामलों की निगरानी करेंगे।

बेहद अहम है ये तबादला

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का यह अदला-बदली प्रशासनिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है। शासन स्तर पर हुए इस निर्णय के बाद पुलिस महकमे में नई कार्यशैली और प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इन बदलावों से विभागीय कामकाज को और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *