IPS अधिकारियों का इम्पैनलमेंट: यूपी के 2 IPS अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share This

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 17 फरवरी, 2026 को जारी एक आदेश में 13 आईपीएस अधिकारियों का इम्पैनलमेंट किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के दो अफसरों को बड़ी खुशखबरी मिली है। यह इम्पैनलमेंट आदेश उन अधिकारियों के लिए है जो केंद्रीय स्तर पर इंस्पेक्टर जनरल (IG) या समकक्ष पद पर नियुक्ति के लिए योग्य पाए गए हैं।

लिस्ट में शामिल है इनका नाम

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने हाल ही में आईपीएस अधिकारियों के इम्पैनलमेंट के लिए आदेश जारी किया, जिसमें कुल 13 अधिकारियों के नाम है। इन अधिकारियों में उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख अफसर, आकाश कुलहरी और मनोज कुमार, शामिल हैं।

20260217 210337

इन दोनों को केंद्रीय स्तर पर इंस्पेक्टर जनरल (IG) या समकक्ष पद के लिए चुना गया है, और उन्हें इस चयन की सूचना दी गई है। आकाश कुलहरी और मनोज कुमार दोनों का बैच 2006 है, और वे पहले रिव्यू के तहत चयनित हुए हैं।

जल्द होगी नियुक्ति

आदेश में उल्लेख किया गया है कि इन अधिकारियों को केंद्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा, जिससे उनके कार्यक्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आकाश कुलहरी और मनोज कुमार की यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के लिए गर्व का कारण बनी है। साथ ही, इस आदेश के तहत कुछ अन्य अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जिनमें से कई को दूसरे रिव्यू के तहत प्रमोट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *