यूपी में तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Share This

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिसमें कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। इस फेरबदल में जहां एक ओर प्राची सिंह की मुख्य धारा में वापसी हुई है, वहीं संजीव सुमन को विश्राम गृह भेज दिया गया है। इसके अलावा 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिजीत आर शंकर को देवरिया का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।

इसलिए हुए तबादले 

सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्राची सिंह की वापसी को खास तौर पर अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें पहले भी सख्त और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाना जाता रहा है। वहीं संजीव सुमन को विश्राम गृह भेजे जाने को प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।

20260411 185728

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अभिजीत आर शंकर से जिले में बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद की जा रही है। देवरिया जैसे संवेदनशील जिले में उनकी नियुक्ति को लेकर विभाग में सकारात्मक संदेश गया है।

हाल ही में चली थी तबादला एक्सप्रेस

गौरतलब है कि इससे पहले भी हाल ही में 12 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया था। लगातार हो रहे इन तबादलों से साफ है कि सरकार पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के मूड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *