Up police – Police Media News

आज लोकसभा में पेश किया जाएगा वक्फ संशोधन बिल, DGP के आदेश पर UP में हाई अलर्ट
लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पेश किया जाएगा, जिसे लेकर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से, अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने और किसी भी संभावित असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा गया है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को तेज किया गया

डीजीपी के आदेशानुसार, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को तेज कर दिया है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

डीजीपी के निर्देशों के बाद राज्य के कई शहरों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। संभावित विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। राजधानी लखनऊ में लोक भवन, विधानसभा, परिवर्तन चौक और हजरतगंज जैसे प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इन जगहों पर खासतौर पर रखी जा रही नजर

गौरतलब है कि , 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस को सादी वर्दी में भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। गश्त बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

“27 साल के कार्यकाल में एक भी होली घर पर नहीं मनाई”, अपनी व्यथा सुनाते UP Police के पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
जहां एक तरफ आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान संजीव कुमार सिंह नाम के एक पुलिसकर्मी का वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है, जिसमें वे होली पर घर न जा पाने की पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं। ये सिर्फ संजीव कुमार की व्यथा नहीं है। संजीव कुमार सिंह की यह पीड़ा उन हजारों पुलिसकर्मियों का दर्द बयां करती है, जो अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए निजी भावनाओं का त्याग करते हैं। यह वाकई उनकी समर्पित सेवा और बलिदान का प्रतीक है।

वीडियो में कहा ये

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में वो बताते हैं कि 27 साल की सेवा के दौरान उन्होंने कभी भी होली अपने परिवार के साथ नहीं मनाई। इस बार महाकुंभ ड्यूटी में होने के कारण उन्हें उम्मीद थी कि वे घर जा सकेंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया।

https://x.com/dbabuadvocate/status/1900141514409599441

संजीव कुमार सिंह ने कहा कि उनकी मां का पिछले साल देहांत हो गया था, और उनके बाद की यह पहली होली थी, जिसे वे अपने परिवार के साथ मनाना चाहते थे। उन्होंने हरदोई में अपने सभी परिजनों को बुलाया था, लेकिन अब खुद वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। वे कहते हैं कि सब लोग घर जा रहे हैं, लेकिन किसी कारणवश वे अब तक ड्यूटी से निकल नहीं पाए। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे अपने परिवार वालों को कैसे बताएं कि वे नहीं आ रहे।

पुलिसकर्मी रहते हैं सुरक्षा में मुस्तैद

यह सिर्फ संजीव कुमार सिंह की कहानी नहीं है, बल्कि हर पुलिसकर्मी की यही सच्चाई होती है। जब पूरा देश त्योहारों की खुशियों में डूबा होता है, तब पुलिसकर्मी लोगों की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं और अपने परिवार से दूर रहकर अपने कर्तव्य का पालन करते हैं। चाहे होली हो, दिवाली हो या कोई और बड़ा त्योहार, वे अपने घरवालों के साथ खुशी बांटने के बजाय सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहते हैं।

UP DGP के आदेशों का हो रहा पालन, होली पर सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में पुलिस गश्त तेज
आज देशभर में होली का उल्लास है, वहीं उत्तर प्रदेश में त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। चूंकि इस बार होली और रमजान का जुमे की नमाज एक ही दिन है, इसलिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी हो रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

डीजीपी के आदेशों का हो रहा पालन

डीजीपी प्रशांत कुमार के निर्देश पर सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए बाधाएं लगाई गई हैं, और शराब पीकर उपद्रव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस समुदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए धार्मिक नेताओं और शांति समितियों से संवाद कर रही है।

यातायात प्रबंधन को देखते हुए जरूरत के अनुसार मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके। सरकारी अस्पतालों और एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध हो।

रखी जा रही सोशल मीडिया पर नजर

सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर भी पुलिस कड़ी नजर रख रही है। डिजिटल निगरानी दल फर्जी खबरें फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी अफवाह से बचें।

योगी सरकार ने स्वीकार किया इस IPS का VRS
उत्तर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारी आशीष गुप्ता का वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) स्वीकार कर लिया है। 1989 बैच के अधिकारी गुप्ता यूपी कैडर के प्रतिष्ठित अफसरों में गिने जाते रहे हैं। उन्होंने तीन महीने पहले वीआरएस के लिए आवेदन दिया था, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है।

कौन हैं आईपीएस आशीष

बेहतरीन प्रशासनिक अनुभव आशीष गुप्ता ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। वे नेटग्रिड (National Intelligence Grid) के सीईओ रह चुके हैं और यूपी पुलिस की सीआईडी के प्रमुख का दायित्व भी निभा चुके हैं। इसके अलावा वे बीएसएफ में एडीजी के रूप में भी कार्यरत रहे। हाल ही में वे डीजी रूल्स एंड मैनुअल्स के पद पर कार्यरत थे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवाएं उनका करियर केवल राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम किया। 2000-2002 के दौरान, वे संयुक्त राष्ट्र (UN) के शांति मिशन में भारतीय दल के कमांडर के रूप में नियुक्त थे। कीशिक्षा और करियर की शुरुआत आशीष गुप्ता ने आईआईटी कानपुर से बीटेक और एमबीए किया और इसके बाद भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए।

ये अफसर भी ले चुके हैं वीआरएस

प्रशासनिक हलकों में बड़ा घटनाक्रम उनके वीआरएस लेने के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन इसे प्रशासनिक हलकों में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। इससे पहले यूपी कैडर के अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश शंकर, राजेश कृष्ण और अमिताभ ठाकुर भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके हैं।

योगी सरकार युवाओं को देगी होली का तोहफा, आज जारी होगा सिपाही भर्ती का रिजल्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने युवाओं को होली का बड़ा तोहफा देते हुए 13 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे परीक्षा का परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट की जांच आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण

उत्तर प्रदेश सरकार ने अक्टूबर 2024 में इस भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश दिया था, जिसके बाद युद्धस्तर पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना पड़ा। इन चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया गया।

अंततः सभी चरणों को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के कुल अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है। अब अंतिम परिणाम जारी किया जा रहा है, जिससे उम्मीदवारों को यह पता चल सकेगा कि वे चयनित हुए हैं या नहीं।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर “UP Police Constable Result 2023” लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

4. लॉगिन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

5. स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

आगे की प्रक्रिया

रिजल्ट घोषित होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।

होली के मद्देनजर DGP प्रशांत कुमार ने जारी किए निर्देश, बोले – “किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी”
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने होली के अवसर पर पूरे राज्य में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इन बातों का रखा जाए ध्यान

1. होली के दौरान कोई भी नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। त्योहार सिर्फ पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा।

2. संवेदनशील इलाकों में वरिष्ठ अधिकारी खुद निरीक्षण करेंगे और वहां पर्याप्त पुलिस बल व अग्निशमन दलों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

3. बीते वर्षों में हुए विवादों की समीक्षा कर शरारती तत्वों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई होगी।

4. संवेदनशील क्षेत्रों में क्यूआरटी (QRT) टीमें और दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस बल तैनात रहेगा।

5. मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से कड़ी नजर रखी जाएगी।

6. होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण धार्मिक गुरुओं, आयोजकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शांति बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि किसी भी विवाद की स्थिति न बने।

7. अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर 24×7 नजर रखी जाएगी और गलत जानकारी फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई होगी।

8. जहरीली शराब की बिक्री और निर्माण रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। आबकारी विभाग के साथ समन्वय बनाकर छापेमारी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

9. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों और 108 एंबुलेंस सेवा को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त एंबुलेंस भी तैनात की जाएगी।

10. व्यापारिक प्रतिष्ठानों और प्रमुख बाजारों में वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में नियमित गश्त होगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Bareilly: उत्तराखंड के 300 पुलिसकर्मियों ने बरेली में मारा छापा, मच गया हड़कंप
उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर पुलिस ने सोमवार तड़के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्करी के बड़े नेटवर्क को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 48 घरों की तलाशी ली और कई लोगों को हिरासत में लिया। छापेमारी के दौरान कुछ घरों के दरवाजे भी तोड़े गए। एक युवक टीम को देखकर छत से कूदकर भागा, जिससे उसका पैर टूट गया। इस कार्रवाई को लेकर उत्तराखंड और बरेली पुलिस के अलग-अलग दावे सामने आए हैं।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में 70 गाड़ियों के काफिले के साथ तीन सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी, महिला पुलिस और दंगा नियंत्रण टीम इस ऑपरेशन में शामिल थी। पुलिस ने सराय, नई बस्ती और अंसारी मोहल्ला में दबिश दी और जुबैर, दानिश, बिट्टी, फैमी, नईम जाफरी, वसीम, फैसल सैय्यद, आलम समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि, किसी बड़े तस्कर को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।

इस मामले में बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस छापेमारी के बारे में उत्तराखंड पुलिस ने कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी को इसकी जानकारी दी, क्योंकि त्योहारों के समय यह कार्रवाई जनाक्रोश भड़का सकती थी। उनका कहना था कि हिरासत में लिए गए 16 लोगों में से केवल एक के खिलाफ मारपीट का केस था, बाकी सभी निर्दोष पाए गए और उन्हें छोड़ दिया गया।

ऊधमसिंह नगर के एसएसपी ने कहा ये

जबकि मामले में ऊधमसिंह नगर एसएसपी का कहना है कि यह अभियान उत्तराखंड को नशामुक्त करने के उद्देश्य से चलाया गया और पुलभट्टा थाने में स्मैक तस्करी के आरोपी आसिफ को गिरफ्तार किया गया। हिरासत में लिए गए अन्य 17 लोगों से पूछताछ जारी है, जिससे उत्तर भारत में फैले ड्रग्स नेटवर्क की कई जानकारियां मिली हैं। इन पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

UP में जल्द चलेगी तबादला एक्सप्रेस, लिस्ट में शामिल किए जाएंगे इन पुलिसकर्मियों के नाम
पुलिस विभाग में ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए एडीजी स्थापना निचिकेता झा ने निर्देश जारी करते हुए एडीजी जोन, आइजी रेंज और पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया है कि वे निरीक्षक, उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षियों के स्थानांतरण के लिए नामांकन 20 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से भेजें। स्थानांतरण की कट-ऑफ तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है । 30 तक फाइनल चयन करना होगा कि किन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर करना है।

20 अप्रैल के बाद नहीं होंगे नामांकन स्वीकार

जानकारी के अनुसार, स्थानांतरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए 10 अप्रैल तक समायोजन और चिह्नीकरण की प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। इसके बाद, 20 अप्रैल तक सभी संबंधित अधिकारियों को डीजीपी मुख्यालय में स्थानांतरण हेतु नामांकन प्रस्तुत करना होगा। इस दौरान, केवल उन्हीं कर्मियों के नामांकन पर विचार किया जाएगा जो निर्धारित समय सीमा के भीतर भेजे जाएंगे। 20 अप्रैल के बाद आने वाले नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, उन पुलिसकर्मियों को भी स्थानांतरण सूची में अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनका स्थानांतरण हुए एक वर्ष से अधिक हो चुका है लेकिन उन्हें अभी तक नई तैनाती नहीं मिली है।

20 जून तक पूरी होगी प्रक्रिया

मुख्यालय स्तर पर स्थानांतरण से संबंधित सभी कार्यवाही 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी। रेंज स्तर से स्थानांतरित कर्मियों को 20 जून तक कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया गया है, जबकि जोन स्तर पर यह प्रक्रिया 25 जून तक संपन्न करनी होगी। मुख्यालय स्तर से स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को 30 जून तक कार्यमुक्त करना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पुलिस बल में पारदर्शिता और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करना है, ताकि पुलिसकर्मियों को समय पर नई तैनाती मिल सके और विभागीय कार्यप्रणाली सुचारू बनी रहे।

UP की जांबाज IPS अंशिका वर्मा को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, Delhi CM ने किया सम्मानित
बरेली जिले में एसपी साउथ की जिम्मेदारी संभाल रहीं आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा को नई दिल्ली में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में वूमेन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार उन्हें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अंशिका वर्मा के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया, जिसमें उनके पुलिस सेवा में किए गए उल्लेखनीय योगदान को विस्तार से दर्शाया गया है।

समाज में जागरूकता लाने का प्रयास

जानकारी के मुताबिक, आईपीएस अंशिका वर्मा ने पुलिस सेवा में रहते हुए नैतिक पुलिसिंग, सोशल मीडिया जागरूकता और वित्तीय धोखाधड़ी की जांच जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रभावशाली कार्य किए हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, साइबर क्राइम और सामाजिक अपराधों को रोकने के लिए कई पहल शुरू की हैं। उनकी कार्यशैली और दृढ़ संकल्प ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

उनके प्रयासों को देखते हुए वूमेन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो उनके योगदान को सराहने का प्रतीक है। उनके कार्य और उपलब्धियाँ देशभर की महिलाओं और युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।

प्रेरणादायक यात्रा और शिक्षा

2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा मूल रूप से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की निवासी हैं। उन्होंने बिना किसी कोचिंग के स्वयं अध्ययन के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। उनकी यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए प्रेरणादायक है जो बिना कोचिंग के अपने आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर सिविल सेवा परीक्षा पास करना चाहते हैं।

“मैं भी IPS ही बनना चाहती थी”, बियॉन्ड द बैज पॉडकास्ट में रवीना टंडन ने बताई अपने मन की बात
हाल ही में यूपी पुलिस के ‘बियॉन्ड द बैज’ में एक एपिसोड में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन मेहमान बनकर पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने करियर और पुलिस सेवा में जाने की इच्छा के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वे आईपीएस अधिकारी बनना चाहती थीं और किरण बेदी से बेहद प्रेरित थीं। हालांकि, परिस्थितियों ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की ओर मोड़ दिया

पॉडकास्ट में दी कई जानकारी

जानकारी के मुताबिक, रवीना हाल ही में महाकुंभ में शामिल होने के बाद वाराणसी पहुंचीं, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और यूपी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने आईपीएस अधिकारी श्रुति श्रीवास्तव से बातचीत में महिला पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे असली “शेरनियां” हैं। उन्होंने महाकुंभ में सुरक्षा इंतजामों को बेहतरीन बताया और कहा कि इतने बड़े आयोजन में लोगों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना सराहनीय है।

https://x.com/Uppolice/status/1896232531546267711

रवीना ने एक किस्सा साझा किया कि उनके न्यूयॉर्क के दोस्त का मोबाइल चोरी हो गया था, जिसे महिला पुलिस ने मात्र 30 मिनट में बरामद कर लिया। उन्होंने यूपी पुलिस की तत्परता को देखकर गर्व महसूस किया।

अपने फिल्मी सफर पर बात करते हुए रवीना ने बताया कि उन्होंने कभी अभिनेत्री बनने की योजना नहीं बनाई थी। उनके पिता फिल्म इंडस्ट्री में थे, लेकिन वे खुद आईपीएस बनना चाहती थीं। हालांकि, जब सलमान खान के साथ ‘पत्थर के फूल’ का प्रस्ताव मिला, तो दोस्तों के कहने पर उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया और फिर उनका करियर आगे बढ़ता गया।

इसलिए शुरू की गई श्रृंखला

आपको बता दें कि ‘बियॉन्ड द बैज’ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शुरू की गई एक पॉडकास्ट श्रृंखला है, जिसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों के जीवन के अनछुए पहलुओं को जनता के सामने लाना है। इस पहल से पुलिस और जनता के बीच संबंधों में पारदर्शिता और विश्वास को बढ़ावा मिलने की. उम्मीद है।