Sambhal CO Anuj Chaudhary – Police Media News

“ईद की सेवइयां खिलानी हैं, तो होली की गुजिया भी खानी होगी”, संभल CO का नया बयान
संभल जिले में सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर शांति बहाल करने के उद्देश्य से बुधवार को कोतवाली थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी ने अपने हालिया बयान को लेकर सफाई दी और स्पष्ट किया कि उनके शब्दों का उद्देश्य समाज में सौहार्द और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था।

दोनों समुदायों के लिए समान संदेश

सीओ अनुज चौधरी ने बैठक में कहा कि पुलिस का उद्देश्य हमेशा सभी समुदायों के बीच शांति बनाए रखना रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके बयान का मकसद किसी भी धर्म या वर्ग को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि यह सभी त्योहारों के प्रति समान आदर भाव को दर्शाने के लिए था।

उन्होंने कहा, “यदि आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हैं, तो होली की गुजिया भी खानी होगी।” उनका मानना है कि सभी त्योहारों का सम्मान किया जाना चाहिए और एक-दूसरे के उत्सवों में भागीदारी से ही सच्चा सौहार्द स्थापित हो सकता है।

होली पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया

होली से पहले दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है, जबकि होली साल में केवल एक बार आती है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति होली के रंगों से असहज महसूस करता है, तो वह उस दिन घर में रह सकता है। उन्होंने कहा कि यह बयान सांप्रदायिक भेदभाव फैलाने के लिए नहीं, बल्कि सभी को परस्पर सम्मान देने के लिए था।

संभल में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सभी गिरफ्तारियां सबूतों के आधार पर की जा रही हैं और इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखें और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि से बचें।

‘जिन्हें रंग से दिक्कत हैं वो होली पर घर से न निकलें’, Sambhal CO अनुज चौधरी ने दी लोगों को सलाह
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में होली और रमजान के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों से आपसी सम्मान और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। बैठक के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया।

मीटिंग में अफसरों ने की अपील

जानकारी के मुताबिक, संभल में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार शाम डीआईजी मुनिराज जी, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने शहर का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों ने चन्दौसी चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, अस्पताल चौराहा, छंगामल कोठी और दीपा सराय समेत संवेदनशील इलाकों में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया।

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है। अधिकारियों ने दोनों समुदायों से सहयोग की अपील की है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। इसके अलावा, पुलिस और पीएसी के जवानों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

वायरल हो रहा बयान

इसी के बाद पीस कमेटी की बैठक में सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि होली साल में सिर्फ एक बार आती है, जबकि जुमा हर हफ्ते होता है। उन्होंने जो लोग रंगों को लेकर आपत्ति रखते हैं, वे घर के अंदर रहें। अगर निकले तो इतना बड़ा दिल हो सब एक जैसे हैं रंग तो रंग है। जैसे मुस्लिम पक्ष ईद का इंतजार करता है वैसे ही हिंदू पक्ष भी होली का इंतजार करता है। उनका कहना था कि हर धर्म का सम्मान जरूरी है, और त्योहारों को आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। हालांकि, उनके इस बयान पर कुछ लोगों ने असहमति जताई, जिससे यह बयान चर्चा का विषय बन गया।