#policemedianews #breakingnews #latestnews – Police Media News

…तो क्या पाकिस्तान में छिपे आतंकियों को चुन-चुनकर ठिकाने लगा रहा भारत, इंटरनेशल मीडिया का दावा कितना सच
भारत अब आतंकियों को उनकी ही भाषा में जवाब देने का काम बहुत तेजी से कर रहा है। पाकिस्तान में एक के बाद एक आतंकियों का चुन-चुन कर सफाया किया जा रहा है। इसे लेकर ब्रिटिश अखबार गार्जियन ने बहुत हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। आतंकियों को खत्म करने की एक बड़ी रणनीति के तहत भारत बहुत शातिराना रणनीति के तहत काम कर रहा है। ऐसा दावा है कि पाकिस्तान में 2020 के बाद अब तक 20 आतंकी मारे जा चुके हैं। गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में दोनों देशों के खुफिया अधिकारियों के साथ इंटरव्यू और पाकिस्तानी जांचकर्ताओं के शेयर किए गए डॉक्यूमेंट का जिक्र किया है। इसमें कहा गया है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के साहसिक कदम के तहत कथित तौर पर विदेशों में कार्रवाई शुरू की। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग को सीधे तौर पर भारत के पीएमओ की तरफ से कंट्रोल किया जाता है।

करीब 20 हत्याओं से संबंधित

खालिस्तानी आंतकी की हत्या की साजिश करने का भी लगा आरोपवाशिंगटन और ओटावा कनाडा में एक सिख आतंकी समेत अन्य लोगों की हत्या में भारत के शामिल होने और पिछले साल अमेरिका में एक अन्य सिख आतंकी की असफल हत्या की कोशिश करने का आरोप लगा चुके हैं। ताजा दावे 2020 के बाद से पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों की तरफ से की गई करीब 20 हत्याओं से संबंधित हैं। आरोपों से यह भी पता चलता है कि खालिस्तान आंदोलन में सिख आतंकियों को इन भारतीय विदेशी अभियानों के हिस्से के रूप में पाकिस्तान और पश्चिम दोनों में टारगेट किया गया।

सुरक्षित ठिकाने पाकिस्तान में थे

पुलवामा हमले के बाद बदला रूखपुलवामा हमले में कई जवानों की शहादत के बाद भारत ने बाहर के तत्वों से निपटने के लिए अपना रूख बदला है। भारत के एक खुफिया सूत्र ने कहा कि हम हमलों को रोकने में कामयाब नहीं हो सके क्योंकि उनके सुरक्षित ठिकाने पाकिस्तान में थे। इसलिए उन तक पहुंचना पड़ा। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2023 में टारगेटेड किलिंग में काफी बढ़ोतरी हो गई है। इनमें से भारत पर लगभग 15 लोगों की संदिग्ध मौतों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। इनमें से ज्यादातर को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी।

स्लीपर सेल की बढ़ी हुई गतिविधि को माना गया

स्लीपर सेल के जरिये हुई हत्याएंपाकिस्तान के जांच करने वाले अधिकारियों के मुताबिक ये हत्याएं ज्यादातर यूएई से संचालित होने वाले स्लीपर सेल के जरिये की गई थी। साल 2023 में हत्याओं के बढ़ने का कारण इन स्लीपर सेल की बढ़ी हुई गतिविधि को माना गया। भारतीय खुफिया अधिकारियों के मुताबिक जासूसी एजेंसी की कार्यशैली में बदलाव पुलवामा अटैक के बाद से शुरू हुआ है। इस हमले में कश्मीर में सेना के एक काफिले को टारगेट किया गया था। इस हमले में तकरीबन 40 सैनिकों की जान चली गई थी। जैश ए मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर और

भारत ने आरोपों को नकारा‘गार्जियन’ को एक जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। एक पहले बयान को दोबारा से बताते हुए कहा कि वे सभी आरोप झूठे और दुर्भावनापूर्ण थे। विदेश मंत्रालय ने एस जयशंकर के बयान पर जोर देते हुए कहा कि दूसरे देशों में टारगेट किलिंग भारत सरकार की नीति बिल्कुल भी नहीं है। जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर और आतंकियों में एक शाहिद लतीफ के मामले में कथित तौर पर उसे मारने की कई कोशिशें की गई थीं। आखिर में एक अनपढ़ व्यक्ति ने उसकी हत्या को अंजाम दे दिया था। इसको कथित तौर पर यूएई में रॉ ने भर्ती किया था। यहां पर वह अमेजन पैकिंग गोदाम में कम सैलरी पर काम कर रहा था। पाकिस्तान में जांच करने वाले अधिकारियों ने पाया कि उस व्यक्ति का पता लगाने के लिए एक भारतीय एजेंट के द्वारा 15 लाख रुपये की दिए गए थे। इसके बाद में उसकी हत्या करने के लिए तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये और अपनी खुद की कैटरिंग कंपनी देने का वादा किया गया था। उस व्यक्ति ने सियालकोट की एक मस्जिद में लतीफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी तरह आंतकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बशीर अहमद पीर और भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल सलीम रहमानी की हत्या की प्लानिंग भी की गई थी।

कोतवाली में घुसकर छेड़छाड़ के आरोपी दरोगा को पीटने के लिए UP POLICE से भिड़े भाजपाई नेताओं का VIDEO VIRAL
लखीमपुर खीरी में दूसरे जिले के भाजपा सांसद की रिश्तेदार से छेड़खानी और मारपीट के मामले में शुक्रवार को कोतवाली में रातभर जमकर हंगामा हुआ। नारकोटिक्स विभाग में तैनात आरोपी दरोगा अभय मिश्रा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सदर के भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ धरने पर बैठे उनके तमाम समर्थक इतने आक्रोशित हो गए कि वे कोतवाली के अंदर कमरे में बैठे दरोगा को पीटने के लिए पुलिस से भिड़ गए। कई समर्थक अंदर कमरे तक पहुंच गए तो इंस्पेक्टर, दरोगा समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने सभी को धकेलना शुरू किया। एक समर्थक का कॉलर पकड़ा और उसे बरामदे से बाहर कर दिया।

सांसद की रिश्तेदार से छेड़छाड़ कर

भाजपा नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस वालों के धक्का देने पर भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए देख लेने की धमकी दे डाली। माहौल बिगड़ता देख कुछ वरिष्ठ नेताओं ने समर्थकों को शांत कराया। दरअसल, सदर कोतवाली पुलिस सांसद की रिश्तेदार से छेड़छाड़ कर अभद्रता करने वाले नशे में धुत आरोपी दरोगा का मेडिकल नहीं कराना चाह रही थी। पुलिस मामले को टालने की फिराक में थी। पुलिस की कार्यशैली देखकर समर्थकों में आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद सदर विधायक, पालिकाध्यक्ष के समर्थकों के साथ धरने पर बैठने से पुलिस के आला अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।

नारकोटिक्स सेल में तैनात है

कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित महिला ने बताया कि देर रात उनके घर होली मिलने के लिए मेहमान आए थे। तभी किराये पर रह रहे दरोगा अभय मिश्रा नशे में धुत होकर आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। दरोगा की पत्नी और बेटी ने भी मारपीट में साथ दिया। हाथ पकड़कर खींच लिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी दरोगा का मेडिकल कराते हुए धारा 323, 354 ख, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दरोगा की पत्नी व बेटी के विरुद्ध भी कार्रवाई की है। आरोपी दरोगा अभय मिश्रा नारकोटिक्स सेल में तैनात है। उस पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। अधिकारियों ने मामले की जानकारी चुनाव आयोग को पत्र भेजकर दी है। साथ ही दरोगा को निलंबित करने की संस्तुति मांगी है। देर शाम तक चुनाव आयोग की ओर से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद दरोगा को निलंबित किया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी दरोगा को हिरासत में ले लिया है।

लखीमपुर खीरी में सांसद की भतीजी ने नारकोटिक्स विभाग में तैनात दरोगा अभय मिश्रा पर छेड़खानी का आरोप लगाया, विधायक जी समर्थकों संग कोतवाली पहुंचे, आरोपी दरोगा भी कोतवाली लाया गया, आखिर महिला सुरक्षा के दावे करने वाली पुलिस को हो क्या गया है?@kheripolice @Uppolice @dgpup pic.twitter.com/JRiQWdxMpD

— PoliceMediaNews (@policemedianews) March 30, 2024

मेडिकल में नशे की हुई पुष्टि

दरोगा को बचाने के लिए कोतवाली पुलिस ने पूरा प्रयास किया लेकिन सदर विधायक की जिद के आगे पुलिस की एक न चली। परिजन लगातार दरोगा के नशे में होने की बात कह रहे थे जबकि पुलिस मेडिकल न कराने की बात कह रही थी। दबाव ज्यादा पड़ने पर कोतवाली पुलिस ने दरोगा को मेडिकल कराने के लिए ओयल जिला अस्पताल भेजा, जहां पर डाक्टरों की जांच आरोपी दरोगा के नशे में होने की पुष्टि हुई। इधर पीड़िता का भी मेडिकल कराया गया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद महिला के शरीर में नौ जगहों पर चोटों के निशान मिले हैं। एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि विधायक के धरने पर बैठने की खबर के बाद मौके पर गया था। विधायक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।