#moradabadpolice #sspmoradabad – Police Media News

AIR INDIA फ्लाइट से हैदाराबाद जा रही मुरादाबाद DM की पत्नी का नकदी-जेवर से भरा बैग गायब
मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह की पत्नी मंजू सिंह का बैग नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर गायब कर दिया गया। बैग में नकदी और जेवर समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान था। मंजू सिंह एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार हुई थीं। गेट पर चेकिंग में कर्मचारियों ने बैग लेकर एक रसीद देकर कहा था कि हैदराबाद पहुंचने पर बैग मिल जाएगा लेकिन गंतव्य पर पहुंचने के बाद उन्हें बैग नहीं दिया गया।

हैदराबाद जाने के लिए एयरपोर्ट गई थी

एयर इंडिया कंपनी और एयरपोर्ट के कर्मचारी व अधिकारियों पर डीएम मानवेंद्र सिंह की पत्नी मंजू सिंह ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी और गबन में केस दर्ज कराया है। अपने दी गई तहरीर में मंजू सिंह ने बताया कि बीते 28 जनवरी को वह नई दिल्ली एयरपोर्ट से हैदराबाद जाने के लिए एयरपोर्ट गई थी। जहाँ टर्मिनल 3 में खड़े एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने उनके पास मौजूद बैग ले लिया था। उस बैग में उनके गहनों के साथ लगभग 15 लाख रुपये और अन्य सामान था।

एयरपोर्ट की लगेज बेल्ट में खड़े रहने के बाद

इस दौरान उनसे कर्मचारियों ने आराम से विमान में बैठने के लिए कहते हुए सामान हैदराबाद एयरपोर्ट पर मिलने की बात करते हैं। मगर हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जब मंजू सिंह ने कर्मचारियों से अपना सामान मांगा तो उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की 37 बी लगेज बेल्ट में आपका सामान आएगा, लेकिन काफी देर एयरपोर्ट की लगेज बेल्ट में खड़े रहने के बाद भी उनका सामान नहीं आया। इस पर उन्होंने एयरपोर्ट में मौजूद कर्मचारियों से शिकायत की, जिसके बाद कर्मचारियों ने रसीद देकर कहा कि सामान मिलने पर आपको जानकारी दी जाएगी। बैग कहां गया इसका पता लगा रहे हैं। एक सप्ताह बाद भी बैग नहीं मिलने पर डीएम की पत्नी मंजू सिंह ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर एयर इंडिया कंपनी के साथ ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस पूरे मामले पर बातचीत करते हुए सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। बैग तलाश करने के साथ ही कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Moradabad: पुलिस लाइन में आपस में ही भिड़े पुलिसकर्मी, जमकर चलाए लात-घूंसे, SSP ने 3 सिपाहियों को किया सस्पेंड
आपने अक्सर ये सुना होगा, कि कहीं लड़ाई हो गई, और मामला सुलझाने के लिए पुलिस की टीम वहां पहुंची। ये बात बेहद आम है, लेकिन यूपी के मुरादाबाद जिले में कुछ ऐसा मामला सामने आया है, पुलिसकर्मी ही आपस में भिड़ गए। दरअसल, पुलिस लाइन में दो सिपाही में जमकर लड़ाई हो गई, दोनों सिपाही नशे में धुत थे। दोनों ने मिलकर न्यायालय सुरक्षा में तैनात एक सिपाही को लात-घूंसे और लाठी-डंडे से जमकर पीट दिया। जब मामला अफसरों के संज्ञान में आया तो उन्होंने तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक, ये मामला मुरादाबाद जिले की सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मुरादाबाद पुलिस लाइन का है, जहां शनिवार को दो सिपाही मोनू वालियान और प्रशांत कुमार सिपाही योगेश के बैरक में आए थे। वहां बैरक में उन्होंने बैरक नंबर तीन में सिपाही योगेश के साथ शराब पी। वर्तमान समय में योगेश कुमार की तैनाती न्यायालय सुरक्षा में चल रही है मोनू और प्रशांत सिपाही योगेश को और शराब पिलाने के लिए अपने साथ लेकर जाने लगे। इस पर योगेश ने सुबह ड्यूटी होने की बात कहते हुए मना कर दिया. इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि प्रशांत और मोनू ने मिलकर योगेश की लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला बढ़ जाने पर बड़ी मुश्किल से सिपाहियों को अलग किया गया।

तीनों को किया गया सस्पेंड

पुलिस लाइन के आरआई रकम सिंह की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी सिपाही मोनू बालियान और प्रशांत सिरोही के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी हेमराज मीना ने आरआई की रिपोर्ट पर सिपाहियों को अनुशासनहीनता और पुलिस की छवि धूमिल करने में मोनू बालियान, प्रशांत सिरोही और ही घायल सिपाही योगेश कुमार लंबित कर दिया है।

जब SSP मुरादाबाद बोले.. जान लीजिए मेरी गाड़ी रुकनी नहीं चाहिए जाम में और हो गया VIDEO VIRAL
जाम का झाम उत्तर प्रदेश में बेहद आम बात है। आए दिन इस तरह की खबरें सामने आती हैं कि जाम में कई वाहन घंटों फंसे रहे। ताजा मामला मुरादाबाद जिले में सामने आया है, जहां आज जाम के झाम में अधिवक्ताओं के चेंबर के बाहर SSP साहब खुद फंस गए। जाम में फंसने के बाद वो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए और गाड़ी से उतरकर लताड़ लगाना शुरू कर दिया। गुस्से में तमतमाए SSP का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ये था मामला

जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद में कचहरी परिसर रोड पर अधिवक्ताओं के चेंबर के बाहर काफी अतिक्रमण हो रहा है। ऐसे में जब एसएसपी हेमराज मीणा अपने कार्यालय से वापस सरकारी वाहन में सवार होकर जा रहे थे तो उनका वाहन वहां से निकलने में लगभग 10 मिनट का समय लगा। इसके बाद वो गाड़ी से उतरकर एकदम एक्शन में आ गए।

एसएसपी ने लगाई लोगों को लताड़

उन्होंने वहां मौजूद लोगों की लताड़ लगाते हुए कहा कि चैंबर्स के आगे वाहन न खड़ा करें। अगर इनकी वजह से अतिक्रमण हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अनेक दो पहिया वाहनों के चालान भी तत्काल यातायात पुलिस द्वारा काटे गए। सूचना मिलने पर सीओ कोतवाली एवं इंस्पेक्टर सिविल लाइन्स भी वहां पहुंच गए। एसएसपी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।ब