#mahakumbh2025 – Police Media News

Mahakumbh का जल पहुंचा अयोध्या, IG समेत सभी अफसरों ने किया स्नान
144 वर्षों बाद प्रयागराज में ऐतिहासिक महाकुंभ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस महायोग के दौरान संगम तट पर 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कुंभ के चलते अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

ड्यूटी के कारण नहीं कर पाए थे स्नान

विशेष रूप से अयोध्या में जहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन अयोध्या में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में व्यस्त पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी कुंभ में स्नान नहीं कर सके। उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए अग्निशमन विभाग ने प्रयागराज से गंगा जल मंगवाकर सरयू नदी में प्रवाहित किया।

इसके बाद अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरण नय्यर और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी समेत कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने सरयू में गंगाजल से स्नान किया।

आईजी ने दी जानकारी

इस बारे में जानकारी देते हुए आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि कुंभ में स्नान न कर पाने का मलाल अब इस पवित्र स्नान से दूर हो गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्वयं तीर्थराज प्रयाग भी सरयू में स्नान करते हैं, इसलिए इस संगम से जुड़े जल में डुबकी लगाकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई। इस पहल ने उन कर्मयोगियों को आस्था से जोड़ने का कार्य किया, जिन्होंने अपने कर्तव्यों के कारण महाकुंभ के दौरान खुद स्नान नहीं कर पाया था।

DGP ने की UP Police की तारीफ तो अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
महाकुंभ 2025 के समापन के अवसर पर बीती शाम ही उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों और अधिकारियों ने बिना शस्त्र के लोगों का दिल जीता और इतने बड़े आयोजन को बिना किसी बड़ी घटना के सफलतापूर्वक संपन्न कराया। उनके इस बयान पर अब सपा प्रमुख ने सवाल उठाया है। सपा प्रमुख ने मामले में पोस्ट भी किया है।

डीजीपी ने की तारीफ

जानकारी के मुताबिक, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ 2025 का आखिरी दिन था। इस आयोजन के समापन को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार ने अपने विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि हम लोगों ने बिना किसी बड़ी घटना के महाकुंभ को संपन्न कराया है।

डीजीपी ने आगे कहा कि ये पूरी व्यवस्था केवल उत्तर प्रदेश पुलिस के अथक प्रयासों और नवीनतम तकनीकों के उपयोग से संभव हो पाई है। इस दौरान पुलिस ने बिना शस्त्र के, अपने व्यवहार और संयम से करोड़ों श्रद्धालुओं का दिल जीता। यह न केवल पुलिस प्रशासन बल्कि पूरे शासन के लिए गर्व की बात है।

अखिलेश यादव ने किया पोस्ट

अब उनके इस बयान पर मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने पलटवार कर दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महाकुंभ में भगदड़ और मौतों की घटनाओं को छुपाया जा रहा है, जो कि सनातन परंपराओं का अपमान है।

सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डीजीपी प्रशांत कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए लिखा कि ‘श्रद्धालुओं की जान जाना क्या बड़ी घटना नहीं है। मृतकों की सच्ची लिस्ट का क्या हुआ।’

गौरतलब है कि 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम नोज पर रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई थी, जिसमें सरकारी आंकड़ों के अनुसार 30 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद विपक्ष ने योगी सरकार की तीखी आलोचना की थी।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस घटना को स्वीकारते हुए कहा कि उस दिन गलती हुई थी, लेकिन उससे सीख लेकर अब बेहतर प्रबंधन तकनीक अपनाई गई है, जिससे महाकुंभ में अब तक 65 करोड़ लोग बिना किसी बड़ी समस्या के स्नान कर चुके हैं।

Mahakumbh: हाथ में बंधे प्लास्टर के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद हैं ये चौकी इंचार्ज, लोग देखकर कर रहे तारीफ
महाकुंभ, जो हर 12 साल में प्रयागराज में आयोजित होता है, भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में से एक है। इस मेले में करोड़ों श्रद्धालु भाग लेने आते हैं, और ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है। यूपी पुलिस इस आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाती है, और इस वर्ष भी पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी पूरी तन्मयता से निभाई। इसी बीच एक ऐसे पुलिसकर्मी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो हाथ में फ्रैक्चर के साथ भी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।

कौन हैं ये पुलिसकर्मी

जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ में यूपी पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इसी क्रम में उपनिरीक्षक दीपक जायसवाल की कर्तव्यनिष्ठा इस पहलू को पूरी तरह से उजागर करती है। झूंसी थाने की छतनाग चौकी के इंचार्ज उपनिरीक्षक दीपक जायसवाल महाकुंभ में अपनी ड्यूटी पूरी तन्मयता से निभा रहे हैं।

दरअसल, 20 दिन पहले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करते समय एक वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वह अस्पताल से ठीक होकर फिर से महाकुंभ में अपनी ड्यूटी पर लौट आए। उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ऐसे पुलिसकर्मियों को सलाम

महाकुंभ में यूपी पुलिस का योगदान न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि यह समाज के प्रति पुलिस के समर्पण और सेवा भावना को भी दर्शाता है। ऐसे अधिकारी और कर्मचारी निश्चित रूप से प्रेरणा स्रोत हैं, जो अपने कर्तव्य को सर्वोपरि मानते हैं।

अब 27 फरवरी तक महाकुंभ में रहेगी अफसरों की तैनाती, बढ़ती भीड़ के चलते लिया गया फैसला
प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लाखों की संख्या में लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में पुण्य लाभ के लिए डुबकी लगाने आ रहे हैं। आस्था और श्रद्धा से भरे इस आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अधिकारियों की तैनाती की अवधि को 27 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है, ताकि मेले में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इसलिए लिया गया फैसला

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज में माघ मेले के दौरान किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर विशेष यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए राहत केंद्र और चिकित्सा शिविर भी स्थापित किए गए हैं।

अमृत स्नान का अंतिम दिन 26 फरवरी को होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए अफसरों की ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। आने वाली भीड़ की वजह से ही पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जा रही है।

नई दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद लिया गया फैसला

गौरतलब है कि शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण हुआ, जिससे कई लोग कुचल गए। इस घटना के बाद प्रशासन को और अधिक सतर्क कर दिया है, ताकि किसी तरह की घटना न होने पाए।

Mahakumbh में आग का फर्जी वीडियो फैलाने वाले लोगों के खिलाफ UP Police ने की कार्रवाई
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। हाल ही में एक फर्जी वीडियो वायरल किया गया, जिसमें दावा किया गया कि महाकुंभ मेले में आग लग गई है और कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।

केस हुआ दर्ज

जांच में पता चला कि यह वीडियो मिस्र के काहिरा में पाइपलाइन से तेल रिसाव के कारण लगी आग का था, जिसे महाकुंभ से जोड़कर गलत तरीके से सोशल मीडिया पर फैलाया गया। इस भ्रामक पोस्ट के जरिए लोगों के बीच डर और अफरा-तफरी फैलाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की और पाया कि यह वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले सात सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

1- India With Congress (@UWCforYouth) एक्स (ट्विटर)

2- Harindra Kumar Rao (@kumar.harindra.rao) इंस्टाग्राम

3- Anil Patel (@_1_4_3_anil_patel) इंस्टाग्राम

4- Vishal Babu (@a.v.r_rider_0) इंस्टाग्राम

5- Nemi Chand (@nemichand.kumawat.2022) इंस्टाग्राम

6- Sifa Bhadoriya (@bhadoriya6285) इंस्टाग्राम

7- Hello prayagraj (@Hello_Prayagraj) यू-ट्यूब

लगातार हो रही कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, इस तरह की झूठी खबरें न केवल मेले में आए श्रद्धालुओं को भ्रमित कर सकती हैं, बल्कि सार्वजनिक शांति भंग करने का भी प्रयास कर सकती हैं। पुलिस साइबर सेल और अन्य जांच एजेंसियां इन मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर रही हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन को लेकर अफवाहें फैलाने वालों पर प्रशासन विशेष नजर रख रहा है। सोशल मीडिया पर गलत जानकारी पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी को ही सही मानें। इसके अलावा, यदि कोई भी व्यक्ति भ्रामक या झूठी खबर फैलाते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Mahakumbh में श्रद्धालुओं को ठग रहे थे बाइकर्स, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
महाकुंभ, जो हर 12 साल में एक बार होता है, दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। इस मेले में करोड़ों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। हर साल की तरह, इस बार भी महाकुंभ में भारी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन इस धार्मिक उत्सव का कुछ लोग गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे। प्रयागराज पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो श्रद्धालुओं को महाकुंभ तक पहुंचाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था।

वसूल रहे मनमाना किराया

जानकारी के मुताबिक, जब प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह को इस ठगी के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत एक विशेष अभियान चलाया। उनकी टीम ने कड़ी निगरानी और छापेमारी की, जिसके बाद 15 बाइकर्स को गिरफ्तार किया गया, जो श्रद्धालुओं से 1000 से 5000 रुपये तक की मनमानी वसूली कर रहे थे।

ये बाइकर्स श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का झांसा देते और फिर उनसे पैसे वसूलते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी बाइकें सीज कर दी हैं।

बाइकर्स में हड़कंप

इस मामले से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को धोखा देने के प्रयासों को रोकने के लिए पुलिस की सतर्कता को साबित किया है। इस खुलासे के बाद अन्य बाइकर्स में हड़कंप मच गया है। अब श्रद्धालु महाकुंभ में बिना किसी डर और धोखाधड़ी के आस्था के साथ स्नान कर सकेंगे।