#loksabhaelectioninup #uppoliceinloksabhaelection #uppolice #dgpprashantkumar #policemedianews #upnews #uppoliceinnews #uttarpradeshpolice #electioninup #loksabhaelectioninup – Police Media News

चुनाव आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के बाद UP POLICE की इन कार्यवाहियों से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में पुलिस प्रशासन लगातार मुहिम चला रहा है। नियमों का उल्लंघन पर अब तक 30 एफआईआर और दो लोगों पर एनसीआर दर्ज हुई है। डीजीपी प्रशांत कुमार के मुताबिक आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने हेतु सभी जिलों में 2360 नाका, 486 क्यूआरटी, 1519 फ्लाइंग स्क्वायड टीम और 1127 स्टेटिक सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है। जो लगातार चौकसी, सतर्कता के साथ चेकिंग कर रही है। की जा रही है।

पुलिस टीमों ने 16 मार्च से अब तक

पुलिस मुख्यालय की चुनाव आयोग डेस्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक विभिन्न निजी संपत्तियों से 6,33,067 वॉल राइटिंग, पोस्टर, बैनर हटवान के साथ 3,26,496 का विरूपण कराया गया है। पुलिस टीमों ने 16 मार्च से अब तक 3129 अवैध शस्त्र, 3422 कारतूस, 47 किग्रा विस्फोटक पदार्थ, 145 बम और 67 अवैध शस्त्र बनाने वाले कारखानों पर कार्रवाई की है। वहीं 2,734 व्यक्तियों को शान्तिभंग की आशंका में गिरफ्तार करने के साथ 11,819 व्यक्तियों को शान्ति बनाये रखने हेतु पाबंद किया गया है।

आदर्श आचार संहिता का प्रभावी

प्रवर्तन टीमों ने प्रदेश भर में चेकिंग के दौरान 7.38 करोड़ नगद, 6.86 करोड़ कीमत की अवैध शराब, 24.95 करोड़ कीमत की अवैध ड्रग्स और 20 लाख रूपये के अन्य कीमती समान जब्त किए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने में अब तक सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से कुल 55,72,159 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी।

इसी प्रकार अब तक वाहनों में बीकन लाइट, फ्लैग के दुरुपयोग के 700 मामलों में तथा लाउडस्पीकर एक्ट के उल्लंघन के 1,339 मामलों में कार्यवाही की गयी। वहीं अब तक 5,33,797 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराते हुए अपराधिक व्यक्तियों के 447 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये गये हैं।

चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी इसके लिए काम करेगा UPOLICE का C PLAN
उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष व शांतिपूण ढंग से लोकसभा चुनाव कराने के लिए यूपी पुलिस बड़े पैमाने पर तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है. इसके लिए सी प्लान ऐप (C Plan App) को हथियार बनाने की योजना है. इस ऐप के जरिए पुलिस अफवाहों पर लगाम लगाएगी. आम लोगों की सुविधा के लिए बने इस अप्लीकेशन पर करीब 15 लाख लोग जुड़े हैं. इनकी मदद से पुलिस फेक न्यूज को काउंटर करने जा रही है. किसी अफवाह की स्थिति में पुलिस संबंधित इलाके के लोगों से संपर्क साधेगी और उनके माध्यम से तथ्यों को प्रसारित कर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी. इसके अलावा पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, ये कैमरे संवेदनशील इलाकों में लगाए गए हैं, जहां से अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए इन कैमरों की मदद लेगी और साथ ही साथ पुलिस मुख्यायलय पर बने कंट्रोल रूम से पुलिस की खासा नजर सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने वालो पर भी है। बता दें कि इस C Plan App का पूरा नाम कम्यूनिकेशन एप है. इसे कम्यूनिटी पुलिसिंग के लिए बनाया गया है. इस ऐप को 2019 में सीएम योगी ने लॉंच किया था. इसका इस्तेमाल 2019 लोकसभा चुनाव और उसके बाद 2021 में पंचायत चुनावों में भी किया जा चुका है. इसके माध्यम फेक न्यूज पर लगाम लगाने में कामयाबी मिली थी. अब एक बार फिर इस ऐप को यूपी पुलिस अपना हथियार बनाने जा रही है.

जानें क्या है यूपी पुलिस का सी प्लान

प्रदेश के हर इलाके से जुड़े डिजिटल वॉलेंटियर्स अपने अपने क्षेत्र की संवेदनशील गतिविधियों और स्थानीय स्तर पर पांव पसार रही अफवाहों के बारे में तत्काल पुलिस विभाग को सूचित करते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की हिंसा और अपराध को समय रहते ही काबू करने में काफी मदद मिलती है. यह ऐसे लोग होते हैं, जो किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में पुलिस के मददगार बनकर समाज में शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए तत्पर रहते हैं. पुलिस मुख्यालय से इन डिजिटल वॉलेंटियर्स से कभी भी आसानी से संपर्क स्थापित किया जा सकता है. साथ ही थाना स्तर पर इन डिजिटल वॉलेंटियर्स का वाट्सएप ग्रुप भी सक्रिय रहता है. सी प्लान एप को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने और समाज में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन रखने के लिए पब्लिक की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है. ऐप के जरिए ना सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में, बल्कि शहरी कस्बों और मोहल्लों के संभ्रांत लोगों से भी पुलिस मुख्यालय से सीधा संपर्क आसानी से किया जा सकता है. ऐप का संचालन सीधे लखनऊ स्थित पुलिस हेडक्वार्टर से होता है. इसे डीजीपी के कंट्रोल रूम और यूपी 112 के कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है. दोनों कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करते हैं. सी प्लान ऐप आम जनता के लिए नहीं है. इसे केवल पुलिसकर्मी ही इस्तेमाल कर सकते हैं. पुलिसकर्मियों के स्मार्ट फोन पर इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद संबंधित थाने का सीयूजी नंबर दर्ज करना होता है. सीयूजी नंबर दर्ज करने के बाद उस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है. ओटीपी अंकित करते ही ऐप सक्रिय हो जाता है. ऐसे में डिजिटल वॉलेंटियर्स सी प्लान ऐप पुलिस की आंख, कान और नाक साबित होंगे.

फोर्स की कमी को पूरा करने के लिए

DGP प्रशांत कुमार के अनुसार, सी प्लान ऐप के जरिए पुलिस ने अब तक उत्तर प्रदेश के लगभग 15 लाख डिजिटल वॉलेंटियर्स को अपने डेटाबेस में जोड़ने का काम पूरा कर लिया है। प्रशांत कुमार के अनुसार प्रदेश में होने वाली बड़ी रैली व बड़े नेता के आगमन पर भीड़ कंट्रोल करने के लिए भी विभाग के पास खास प्लान तैयार है। फोर्स की कमी को पूरा करने के लिए सभी जोन को आपस में लिंक किया गया है। जिस क्षेत्र में आयोजन होगा वहां पर दूसरे जोन की फोर्स को बुलाकर कमी को तत्काल पूरा किया जाएगा। चुनाव के दौरान अगर अतिरिक्त फोर्स की आवश्यकता पड़ती है तो मुख्यालय से फोर्स भी दी जाएगी। मुख्यालय पर तैनात पुलिस अधिकारियों को भी विशेष ड्यूटी को देखते हुए लगाया जाएगा।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागु होते ही एक्शन में UP POLICE, DGP प्रशांत कुमार बोले
लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने को लेकर पुलिस ने भी कमर कस ली है। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर सभी पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों को भेज दिया है। साथ ही कार्ययोजना के मुताबिक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिसमें अवैध शराब की बिक्री, अवैध शस्त्र के कारोबार, लाइसेंसी शस्त्रों की दुकानों के सत्यापन के लिए अभियान चलाने, सोशल मीडिया की निगरानी के साथ ही कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

माफिया और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन दिए जाने, शराब या पैसा बांटे जाने के बारे में गोपनीय तरीके से सूचना एकत्र कर दोषियों के साथ ही माफिया और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी पुलिस कमिश्नरों के साथ ही जिले के पुलिस कप्तानों को मतदान से पहले, मतदान और मतगणना के दिन और ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल का पुख्ता प्रबंध करने की रणनीति अभी से तैयार करने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सकुशल चुनाव संपन्न कराने के साथ ही आचार संहिता का विधिक तरीकों से पालन कराने के लिए चेकलिस्ट का बुकलेट तैयार कर सभी जिलों को भेजने का फैसला किया गया है। साथ ही आबकारी, आयकर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ ही जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मतदान के दिन बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक निर्वाचन संबंधी सभी कार्यक्रमों व गोष्ठियों के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। वहीं, रोड शो, प्रचार, वाहनों के उपयोग, ध्वनि विस्तारक यंत्रों आदि का उपयोग निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक कराने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय की कार्ययोजना के मुताबिक मतदान के दिन बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बूथों पर पुलिस के अलावा पीएसी, अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। साथ ही स्टेटिक सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी भ्रमण करती रहेंगी।

लोकसभा चुनाव 2024 को प्रभावित करने वाले अपराधियों पर UP POLICE करेगी सख्त कार्यवाही
देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है. चुनाव आयोग ने इसका ऐलान कर दिया है. 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में वोटिंग होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे. इसी क्रम में प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक बांदा पहुंचे. यहां उन्होंने मंडल के कमिश्नर, डीआइजी, डीएम और एसपी के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की. बैठक में उन्होंने मौजूद अफसरों से कहा कि चुनाव से पहले सभी तैयारियों को पूर्ण कर लें.जानकारी के मुताबिक, 25 मई को छठे चरण में बांदा में मतदान होगाl

सभी हथियार जमा करवा लें

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) ने आदेश दिया है कि लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने वाले अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करें. हिस्ट्रीशीटर और आरोपियों को पहचान कर उन्हें पाबंद करें. चुनाव से पहले जिले में सभी हथियार जमा करवा लें. साथ ही अवैध शराब का निर्माण, विक्री करने वालो पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

सीमा पर चेकिंग के भी आदेश

भ्रामक खबरों का तत्काल खंडन करेंइसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि भ्रामक खबरों का तत्काल खंडन करें. साथ ही कार्रवाई भी करें. अंतरराज्यीय सीमा पर चेकिंग के भी आदेश दिए हैं. उन्होंने मौजूद अफसरों को यह भी निर्देश दिए हैं कि CAPF, PAC समेत अन्य सुरक्षाकर्मी, जिनकी ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है, उनके रुकने के साथ और भी व्यवस्था को दुरुस्त कर लें. पोलिंग बूथों का चुनाव अफसर निरीक्षण कर लें. सुरक्षा के साथ साथ सभी व्यवस्थाओं को पूरी कर लें।