#jhansipolice #uppolice #policemedianews #yogiaadityanath #upnews #jhansinews #spcityjhansigyanendrasingh – Police Media News

खूबसूरती का शातिराना इस्तेमाल कर इंटर की छात्रा ने खड़ा कर दिया पैन इंडिया स्मगलिंग का ऐसा गैंग की खुलासा होते ही JHANSI POLICE हुई हैरान
प्रदेश की झांसी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसके सदस्य हाईटेक और क्वालिफाइड निकले. पेशे से शिक्षक, इंटर की छात्रा और उसकी मां ने मिलकर ऑल इंडिया स्तर का एक ऐसा गिरोह बनाया जो गांजा तस्करी के साथ-साथ उससे मिलने वाली रकम को आसानी से ठिकाने लगाने का अंदाज पूरे देश में चर्चा का विषय कई साल तक बना रहा. कन्नौज और सीतापुर के रहने वाले पांच सदस्य के इस गिरोह की मास्टरमाइंड एक एक बेहद खूबसूरत और इंटर मे पढ़ने वाली छात्रा निकली. अपनी खूबसूरती का बेहद शातिराना अंदाज में इस्तेमाल कर गांजा तस्करी से मिलने वाली लाखों रुपए की रकम को बड़ी आसानी से मुकाम तक पहुंचाने का काम करती थी.

अपनी खूबसूरती का बखूबी इस्तेमाल करते हुए

झांसी पुलिस ने एक गांजा तस्करी के गिरोह का खुलासा किया. बबीना थाने की पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से मां-बेटी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर 96 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत 50 लाख रुपए हैं. यह गिरोह उड़ीसा से 5 सूटकेस में गांजा भरकर तस्करी के लिए झांसी लाया था. सीतापुर जिले की रहने वाली मां शैल कुमारी पटेल ने अपनी 20 साल की खूबसूरत बेटी को गांजा तस्करी के गोरखधंधे में उतार दिया. कुछ ही महीनों में इंटर में पढ़ने वाली 20 साल की छात्रा वंदना गिरोह की मास्टरमाइंड बन गई. गांजा तस्करी से लेकर उसके एवज में मिलने वाली भारी भरकम रकम को अपनी खूबसूरती का बखूबी इस्तेमाल करते हुए वंदना अंजाम तक पहुंचा देती थी. वंदना खुद को फिल्मी की हीरोइन की तरह मेंटेन रखती थी. इसी दौरान वंदना की मुलाकात कन्नौज जिले के रहने वाले बीटीसी की डिग्री धारी सुनील से हुई. इसके बाद वंदना ने अपनी मां के साथ-साथ सुनील समेत पांच लोगों का गिरोह बना लिया. प्रेमी सुनील के साथ वंदना उड़ीसा से लेकर झांसी और दिल्ली के आसपास के राज्यों में कई बार गांजा तस्करी किया.

उड़ीसा से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए झांसी लाए

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को स्वॉट टीम और बबीना पुलिस बडौरा तिराहा हाईवे पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. तभी मुखबिर ने सूचना दी कि 3 महिला समेत 5 लोग ट्रॉली बैग में अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं. कुछ देर बाद पांचों लोग पैदल आते हुए दिखाई दिए. चेकिंग की तो उनके 5 ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग से 96 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ. बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लख रुपए तक बताई जा रही है. इसके अलावा 4 मोबाइल और 5310 रुपए बरामद हुए. आरोपी ये गांजा उड़ीसा से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए झांसी लाए थे. आरोपियों को झांसी के अलावा मध्य प्रदेश में गांजा की सप्लाई देनी थी. उससे पहले ही वे पकड़े गए. उनके खिलाफ बबीना थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस ने सभी तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है.

गिरोह की लोकेशन किसी मुखबिर ने

गांजा तस्करी के दौरान पुलिस को शक न हो इसके लिए सुनील और उसका साथी ट्रेन और बस में सफर के दौरान वंदना समेत तीन महिलाओं को अपने साथ रखते थे. ताकि पुलिस समझे कि फैमिली है और सूटकेस में कपड़े होंगे. उड़ीसा से भारी मात्रा में गांजा लेकर झांसी पहुंचे इस गिरोह की लोकेशन किसी मुखबिर ने बबीना थाने की पुलिस को दे दी. मुखबिर की सूचना पर बबीना पुलिस और स्वॉट टीम ने बडौरा तिराहा से 3 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दो महिलाओं की उम्र 20 और 21 साल है.